राज्यपाल का लाडनूं दौरा 12 नवम्बर को, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में दीक्षांत समारेाह में लेंगे भाग, जैविभा विश्वविद्यालय के 13वें दीक्षांत समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राज्यपाल का लाडनूं दौरा 12 नवम्बर को, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में दीक्षांत समारेाह में लेंगे भाग,

जैविभा विश्वविद्यालय के 13वें दीक्षांत समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

लाडनूं। तेरांपथ धर्मसंघ के अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण का 11 नवम्बर को लाडनूं में मंगल प्रवेश होगा तथा 12 नवम्बर शनिवार को 12.05 बजे उनके सान्निध्य में सुधर्मा सभा पांडाल में जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय का 13वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति केन्द्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल करेंगे। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार रमेश कुमर मेहता ने बताया कि आचार्यश्री महाश्रमण का 11 से 13 नवम्बर तक लाडनूं में जैन विश्व भारती में प्रवास रहेगा। दीक्षांत समारोह में उनके सान्निध्य में आयोज्य दीक्षांत समारोह में संस्थान के 4000 से अधिक नियमित व दूरस्थ शिक्षा के पीएचडी, स्नातकोत्तर व स्नातक विद्यार्थियों को उपाधि-पत्र (डिग्रियां) प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर अपने संकाय में प्रथम स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और वरीयता प्रमाण प्रत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

आजादी के बाद से ही रेल सुविधाओं से उपेक्षित रखा जा रहा है रतनगढ़-डेगाना खंड के लाडनूं-डीडवाना का विस्तृत क्षेत्र, रेलवे सलाहकार रहे अनिल खटेड़ ने कहा- रेलवे अधिकारी उतरे हुए हैं मनमानी पर, बेतुके तर्क रख कर जनता को कर रहे भ्रमित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now