सतर्कता जागरूकता के अन्तर्गत लोकगीत, लघुनाटिका व निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सतर्कता जागरूकता के अन्तर्गत लोकगीत, लघुनाटिका व निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन

लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग में आयोजित किये जा रहे ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2022’ के चैथे दिन लोकगीत एवं लघुनाटिका प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इससे पूर्व निबंध प्रतियेागिता का आयोजन भी किया गया। छात्राओं ने अपने कला-कौशल का शानदान प्रदर्शन किया और भ्रष्टाचार उन्मूलन व सतर्कता अपनाने का संदेश दिया। लोकगीत प्रतियोगिता में प्रियंका प्रजापत का समूह, लघु नाटिका में तानिका का समूह और निबंध प्रतियोगिता में कुसुम काला एवं खुशी जोधा प्रथम स्थान पर रही।
लोकगीत व लघुनाटिका कला में दिखाया कौशल
लघुनाटिका के माध्यम से तानिया, सना, खुशी, दिव्या, सपना, आशना, कंचन, ललिता, मंजू, मेघा, सिमरन, नेहा, सोनू एवं इशिका सोनी ने शैक्षिक क्षेत्र में होने वाले भ्रष्टाचार, विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर आउट होने से युवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव का सजीव चित्रांकन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं निशा जाट ने एकाभिनय कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोकगीत प्रतियेागिता में भी छात्राओं ने अपने गायनकला के कौशल का प्रदर्शन किया। प्रियंका प्रजापत एवं राजनंदिनी, उर्मिला, कंचन, दीपिका कटारा, मोनिका बुरडक तथा पूनम, निरंजन, कीर्ति, ज्योति व पूनम स्वामी के समूहों ने लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। इनमे पूनम एवं समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रियंका, राजनंदिनी एवं मोनिका बुरडक ने द्वितीय स्थान तथा उर्मिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
आचरण सुधारें तो सभी समस्याओं का हल संभव
इससे पहले ‘भ्रष्टाचार निवारण में जन साधारण की भूमिका’ विषयक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमंे प्रथम स्थान पर कुसुम काला एवं खुशी जोधा रही। द्वितीय स्थान राज नंदिनी एवं सना ने प्राप्त किया तथा तृतीय स्थान पर उर्मिला जजुन्दा एवं स्मृति रही। कार्यक्रम में निर्णायक डॉ. सरोज राय एवं डॉ. लिपि जैन थी। स्वागत वक्तव्य कार्यक्रम के संयोजक डॉ. गिरधारी शर्मा द्वारा पस्तुत किया गया। उन्होंने निर्णायकगणों का परिचय भी प्रस्तुत किया। डॉ. सरोज राय ने सभी विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की तथा भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान किया। डॉ. लिपि जैन ने कहा कि यदि सभी अपने आचरण में ईमानदारी, मानवता एवं श्रमनिष्ठा अपना लें, तो न केवल भ्रष्टाचार बल्कि समस्त समस्याओं का समाधान संभव है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. गिरधारी शर्मा द्वारा आभार ज्ञापित किया गया।

 

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now