राजस्थान के बड़े कारोबारी समूह पर आयकर रेड, 40 ठिकानों पर छापेमारी, बीकानेर और नोखा में छापेमारी में तीन समूहों पर कार्रवाई, सट्टेबाजी, नगद लेनदेन से जुड़े मामले आए सामने, नगद राशि, ज्वैलरी व दस्तावेज लगे हाथ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राजस्थान के बड़े कारोबारी समूह पर आयकर रेड, 40 ठिकानों पर छापेमारी,

बीकानेर और नोखा में छापेमारी में तीन समूहों पर कार्रवाई, सट्टेबाजी, नगद लेनदेन से जुड़े मामले आए सामने, नगद राशि, ज्वैलरी व दस्तावेज लगे हाथ

जयपुर। राजस्थान के बड़े कारोबारी समूह पर आयकर विभाग ने रेड मारी है। आयकर विभाग छापेमारी के दौरान पूरे अलर्ट मोड़ में नजर आ रहा है और इस बड़ी कार्रवाई में 250 से अधिक सदस्यों की टीम एक्शन में है। इसमें बीकानेर और नोखा में 40 ठिकानों पर छापेमारी की गई और तीनों समूह पर कार्रवाई की जा रही है, जिनमें सट्टेबाजी और नगद लेनदेन से जुड़े मामले हैं। बीकानेर शहर में तायल ग्रुप और राठी ग्रुप पर कार्रवाई की जा रही है। इसी प्रकार नोखा में झंवर ग्रुप पर छापेमारी की जा रही है। इस छापेमारी की बड़ी कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में धनराशि लेनदेन के दस्तावेज भी मिले हैं। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में नकदी और ज्वैलरी मिलने की सूचना भी मिली है। छापे में मिले दस्तावेजों की जांच के दौरान कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद भी जताई जा रही है। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से अन्य कारोबारी समूहों में खलबली मच गई है।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आगामी नगरीय एवं पंचायतीराज चुनावों की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित, उपखंड अधिकारी ममता लहुआ ने दिए निर्देश- सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अपने-अपने दायित्वों एवं कार्यों की पूर्ण पूर्व तैयारी समयबद्ध करें

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now