आओ चलें बागेश्वर धाम- बहुचर्चित धर्मस्थल बागेश्वर धाम का विवरण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आओ चलें बागेश्वर धाम-

बहुचर्चित धर्मस्थल बागेश्वर धाम का विवरण

इन दिनों समूचे देश में बागेश्वर धाम काफी चर्चित हो गया है। चाहे टीवी के न्यूज चैनल हों या समाचार पत्र हों अथवा सोशल मीडिया सब पर बागेश्वर धाम और उनके गादीपति पंत्र धीरेन्द्र शास्त्री छाए हुए हैं। मध्य प्रदेश का बागेश्वर धाम और बागेश्वर धाम सरकार को लेकर कई दावे हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि पं. धीरेंद्र शास्त्री माइंड रीडिंग, भूत प्रेत से छुटकारा दिलाना और भक्तों की कोई भी समस्या दूर कर सकते हैं। महंत धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का भी आरोप है। पं. धीरेन्द्र शास्त्री को हिन्दुओं का रक्षक और राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारी संख्या में देश में उनके समर्थक हैं, जो मुखर होकर उनकी प्रशंसा करते नहीं थकते। इन सब के बीच कई भक्त बागेश्वर धाम के दर्शन के लिए लालयित हैं।
कहां स्थित है बागेश्वर धाम सरकार
हिंदुओं के लिए प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक बन चुका बागेश्वर मंदिर धाम सरकार मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है। बागेश्वर धाम मंदिर भगवान बालाजी का प्रसिद्ध मंदिर है। यह छतरपुर जिले की खजुराहा-पन्ना रोड पर स्थित गंज नाम के छोटे से कस्बे से सड़क मार्ग के जरिए लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर है। बागेश्वर धाम सरकार मंदिर जाना चाहे तो भोपाल से बागेश्वर धाम की दूरी लगभग 365 किलोमीटर है। बागेश्वर धाम ट्रेन से जाने के लिए सबसे पास छतरपुर रेलवे स्टेशन अथवा खजुराहो रेलवे स्टेशन है। इस रेलवे स्टेशन से टैक्सी या बस आसानी से मिल जाएंगे। छतरपुर रेलवे स्टेशन से बागेश्वर धाम की दूरी 25 किलोमीटर है। दिल्ली से बागेश्वर धाम की दूरी लगभग 444 किलोमीटर है। अपनी निजी गाड़ी या बस से 12 घंटे का सफर तय करके आप बागेश्वर धाम सरकार के दर्शन के लिए पहुंचा जा सकता है।
दो किमी पहले ही पड़ता है रूकना
बागेश्वर धाम पहुंचने से दो किलोमीटर पहले ही गाड़ियों को भीड़ के कारण रोक दिया जाता है। सुबह 8 बजे के पहले गाड़ी लेकर मंदिर के पीछे तक जाया जा सकता है। अन्यथा दो किलोमीटर पहले ही पार्किंग में निजी वाहन को खड़ा करके पैदल या फिर टैक्सी से जाया जा सकेगा। भीड़ के कारण टैंपो मिलना कुछ मुश्किल हो सकता है, इसलिए पैदल यात्रा करनी पड़ती है। बागेश्वर धाम जाएं तो वहां पास में ही खजुराहो मंदिर भी मौजूद है, वहां भी घूमने जाया जा सकता है।
बागेश्वर धाम की मान्यता
बागेश्वर धाम का दरबार मंगलवार और शनिवार को लगता है। मान्यता है कि अगर आपको भगवान बालाजी से कुछ मांगना है या किसी समस्या का निवारण करना है तो अर्जी लगानी होती है। इसके लिए आप घर बैठे अर्जी लगा सकते हैं। बागेश्वर धाम पहुंच कर भी अर्जी लगा सकते हैं। एक लाल कपड़े में पर्ची बांधकर नारियल के साथ अर्जी लगाई जाती है। अर्जी की पर्ची निकलने पर बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री आपकी समस्या पूछते हैं और इसका हल निकालते हैं। इसके अलावा दर्शन के लिए कुछ खर्च नहीं करना होता है।
बागेश्वर धाम आश्रम पर अक्सर लोग प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को आते हैं। मंगलवार को बागेश्वर धाम आश्रम पर लाखों की संख्या में लोग देखे जा सकते हैं। मंगलवार को बागेश्वर धाम जाने वाले श्रद्धालु 5 किलोमीटर दूर से ही पैदल जाते हैं, क्योंकि बागेश्वर धाम आश्रम तक मंगलवार को बाहर नहीं पहुंच पाते।
किसी भी दिन बागेश्वर धाम आश्रम आया जा सकता हैं, इसका कोई भी नियम नहीं है कि किस दिन बागेश्वर धाम आश्रम आ सकते हैं। बागेश्वर धाम आने वाले भक्तों के लिए श्रद्धा और सच्चा मन होना चाहिए, भगवान के प्रति समर्पित होना चाहिए, आने के लिए आप किसी भी दिन आ सकते हैं।
बागेश्वर धाम महाराज के द्वारा बताए गए नियम
बागेश्वर धाम तीर्थ स्थल मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है, जो कि छतरपुर जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बागेश्वर धाम जाने वाले सभी यात्रियों को बागेश्वर धाम पर जाने से पहले कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बागेश्वर धाम पर लाखों की संख्या में लोग आते हैं, इसीलिए भारी मात्रा में भीड़ हो जाती है, तो बागेश्वर धाम महाराज ने इसके कुछ नियम बताए हैं, जिनके बारे में सभी को जानना आवश्यक है।
ट्रेन से भी आ सकते हैं बागेश्वर धाम
बागेश्वर धाम आश्रम पर बहुत ही दूर-दूर से लोग आते हैं, जिनमें से ज्यादातर संख्या ट्रेन से आती है। अक्सर 50,000 से ज्यादा लोग ट्रेन के माध्यम से बागेश्वर धाम आश्रम पहुंचते हैं। खजुराहो से छतरपुर जाने वाली ट्रेन के माध्यम से बहुत ही कम मात्रा में लोग आते हैं, परंतु ललितपुर अथवा अन्य जगह से खजुराहो रेलवे स्टेशन जाने वाली ट्रेन के माध्यम से हजारों की संख्या में लोग आते हैं। बागेश्वर धाम से रेलवे स्टेशन डुरियागंज पड़ता ह,ै जो धाम से काफी दूर है। इस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नहीं रुकती है। बागेश्वर धाम के करीब से गुजरने वाली ट्रेन को लोग चैन के माध्यम से खींच कर रुका देते हैं, जिस कारण से प्रशासन का तो नुकसान होता ही है और नियमों का भी उल्लंघन किया जाता है, क्योंकि ट्रेन को हर बार रोका जाता है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ने स्वयं लोगों को इसकी जानकारी दी है कि ट्रेन को रोककर प्रशासन का नुकसान मत कीजिए खजुराहो से आ सकते हैं अन्यथा छतरपुर में ही उतर कर वाहन के माध्यम से आ सकते हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ने रेल मंत्री से भी और राज्य सरकार से भी डुरियागंज रेलवे स्टेशन को व्यवस्थित करने की मांग की है।
☛ बस के माध्यम से डायरेक्ट बागेश्वर धाम पहुंच सकते हैं। बागेश्वर धाम के लिए आने वाले सतना के सभी श्रद्धालु डायरेक्ट सतना से बागेश्वर धाम पहुंच सकते हैं, क्योंकि सतना से बागेश्वर धाम आश्रम तक डायरेक्ट बस पहुंचती है। छतरपुर जाने के बाद बागेश्वर धाम आश्रम के लिए बस मिल जाएगी। बस के सहारे बागेश्वर धाम आश्रम आ सकते हैं और छतरपुर से पन्ना, सतना के लिए जाने वाली बस पर भी आ सकते हैं। छतरपुर से पन्ना-’सतना जाने वाली बस बागेश्वर धाम तिराहा पर पहुंचा देगी और बागेश्वर धाम तिराहा से आप बागेश्वर धाम आश्रम आ सकते हैं।
☛ घर से ही बना सकते हैं पर्चा- यदि कोई व्यक्ति पहली बार बागेश्वर धाम आता है तो उसे गूगल मैप का सहारा जरूर लेना चाहिए। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा बताया गया है कि यदि कोई बागेश्वर धाम का भक्त ज्यादा दूर से बागेश्वर धाम आता है, तो उसे तुरंत बागेश्वर धाम पर आने की आवश्यकता नहीं है। बागेश्वर धाम श्री बालाजी हनुमान जी के नाम से ज्यादा दूर से आने वाले व्यक्ति यदि धाम पर अर्जी बांधने के लिए नहीं आ पाते, तो अपने घर पर भी यह प्रक्रिया कर सकते हैं। बागेश्वर धाम पर यदि कोई व्यक्ति बागेश्वर धाम महाराज से मिलने के लिए आता है तो उसे पहले जानकारी कर लेना चाहिए कि बागेश्वर धाम पर महाराज जी उपस्थित हैं या नहीं।
बागेश्वर धाम महाराज का कहना है कि यदि आपका पर्चा नहीं बन पाता है तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। बालाजी श्री हनुमान जी के ऊपर विश्वास रखिए, तो आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। यदि कोई व्यक्ति बागेश्वर धाम पर बागेश्वर धाम महाराज से पर्चा बनवाने के लिए आता हैं तो उसे सबसे पहले यह जान लेना चाहिए कि किस दिन पर्चा बनेगा।
☛ बागेश्वर धाम पर आने से पहले बागेश्वर धाम पर रुकने की संपूर्ण व्यवस्था जान लेना चाहिए और इसकी व्यवस्था स्वयं कर लेना चाहिए। पीठाधीश्वर पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी बताते हैं कि आने-जाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें, क्योंकि बागेश्वर धाम पर लाखों की संख्या में भीड़ होती है इसीलिए हमेशा सावधानी पूर्वक बागेश्वर धाम श्री बालाजी हनुमान जी के दर्शन करें। बागेश्वर धाम आते वक्त कोई फ्रॉड भी कर सकता है, इसीलिए फ्रॉड गिरी से सावधान रहें, क्योंकि बागेश्वर धाम कभी भी बागेश्वर धाम के भक्तों से किसी भी अनुष्ठान के लिए पैसे नहीं मांगता।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now