लाडनूं की राजनीति में नई करवट- कुंवर करणी सिंह को चुनावी मैदान में उतारे जाने की तैयारियां शुरू, लाडनूं में अन्तर्राष्ट्रीय पोलो खिलाड़ी भवानी सिंह कालवी का करणी निवास पैलेस में किया गया स्वागत-सम्मान, भाजपा के राजपूत दावेदारों पर क्या असर लाएगा यह आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की राजनीति में नई करवट-

कुंवर करणी सिंह को चुनावी मैदान में उतारे जाने की तैयारियां शुरू,

लाडनूं में अन्तर्राष्ट्रीय पोलो खिलाड़ी भवानी सिंह कालवी का करणी निवास पैलेस में किया गया स्वागत-सम्मान,

भाजपा के राजपूत दावेदारों पर क्या असर लाएगा यह आयोजन

लाडनूं। अंतर्राष्ट्रीय पोलो खिलाड़ी भवानी सिंह कालवी ने कहा है कि कहा कि जनता के बीच रह कर हम लोग हमेशा आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते आए हैं। वे यहां करणी निवास पैलेस में पूर्व आयोजित स्वागत समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए लाडनूं ठिकाने व ठाकुर मनोहर सिंह के साथ अपने परिवार की तीन पीढ़ियों के सम्बंधों का उल्लेख किया और अपनी पहचान में उनका सहयोग बताया। उन्होंने युवाओं से राजनीति में आगे आने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि राजनीति समाजसेवा का अच्छा माध्यम है। उन्होंने कुंवर करणी सिंह के आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के सम्बंध में हुई चर्चाओं पर कहा कि अगर वे चुनाव लड़ते हैं तो सबको उनका सहयोग करना चाहिए।

मनोहर सिंह के परिवार का नेतृत्व जरूरी

पूर्व प्रधान बजरंग सिंह लाछड़ी ने इससे पूर्व पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह की शालीनता, ईमानदारी और सादगी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस क्षेत्र को आज फिर इनकी तरह का ही नेतृत्व आवश्यक है। उन्होंने कालवी के परिवार के सामाजिक योगदान को भी याद किया। नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष भाणूं खां टाक ने हिंदू-मुस्लिमों की परस्पर एकता और लाडनूं के विकास के लिए मिल कर काम करने की जरूरत पर बल दिया। पार्षद अदरीश खां ने पूर्व विधायक मनोहर सिंह के विधायक-काल के दौरान लाडनूं के लिए करवाए गए कार्यों का उल्लेख किया। प्रेमसिंह सांजू ने भी चुनाव के लिए सहयोग बनाए रखने की अपील की। रतन सिंह सांडवा और दलीप सिंह एडवोकेट ने भी इस दौरान आगामी विधानसभा चुनावांे में करणी सिंह को सहयोग प्रदान करने पर जोर दिया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक ठा. मनोहरसिंह ने की और अंत में कुंवर करणी सिंह ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर पार्षद सुरेंद्र जांगिड़, एडवोकेट गोविंद सिंह कसूम्बी, शेरसिंह हुडास, पूर्व जिला परिषद सदस्य एडवोकेट गोरधन सिंह डाबड़ी, पंचायत समिति के पूर्व सदस्य लादू सिंह धूड़ीला, सरपंच सुधीर चोटिया, बजरंग सैन, धर्मवीर सिंह, जावेद खान, मदनगोपाल शर्मा, मूलसिंह छपरा, लक्ष्मण सिंह, सरपंच मूलसिंह राठौड़, मोहन सिंह, कुलदीप सिंह राठौड़, लक्ष्मण सिंह घिरड़ौदा, सूर्य प्रकाश शर्मा, महावीर सिंह, प्रेमसिंह सांवराद आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर शर्मा ने किया।

स्वागत समारोह बना लाडनूं की राजनीति में चर्चा का विषय

करणी सेना के संस्थापक कल्याण सिंह कालवी के पौत्र व सामाजिक न्याय मंच के लोकेन्द्र सिंह कालवी के पुत्र भवानी सिंह कालवी के लाडनूं आने व पूर्व विधायक मनोहर सिंह ने मुलाकात करने को यहां राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यहां उनके सम्मान में ठाकुर मनोहर सिंह के निवास पर एक भव्य समारेाह का आयोजन करके स्वागत किया गया। इस समारोह को कुंवर करणी सिंह का चुनावी आगाज माना जा रहा है। इस समारोह में लगभग सभी वक्ताओं ने पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह की प्रशंसा की और कुंवर करणी सिंह को चुनाव लड़वाने और उनका पूरा साथ देने का वचन भी दिया, अपील भी की गई। स्वयं भवानी सिंह कालवी ने सहयोग की बात कही। इस अवसर पर क्षेत्र के राजपूत समाज के लोगों के अलावा लगभग सभी जातियों के लोग भी उपस्थित रहे। माना जा रहा है कि यहां से विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी के लिए सामने आए लगभग सभी लोगों के लिए यह एक महत्वपूर्ण संदेश यहां से जाएगा और संभव है कि सभी कुंवर करणी सिंह के लिए राजपूत समाज के दबाव व प्रभाव से अपना समर्थन प्रदान कर दे। गौरतलब है कि अब तक जगदीश सिंह राठौड़ एडवोकेट, राजेन्द्र सिंह धोलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट, आशुसिंह लाछड़ी, दशरथ सिंह बरड़वा, कर्नल प्रतापसिंह रोडू, मुरधर कंवर, बृजराजसिंह आदि विभिन्न लोगों के नाम अकेली भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनावी दावेदारी के आगे प्रचारित-प्रसारित किए जाते रहे हैं। अब देखना यह है कि इनमें से कितने करणी निवास खेमे में सम्मिलित होकर अपनी दावेदारी को खत्म करते हैं।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now