*मजदूर दिवस पर शिक्षकों की पहल* छायादार जगहों पर बांधे परिंडे और पक्षियों के लिए किया दाना-पानी का बंदोबस्त*

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*मजदूर दिवस पर शिक्षकों की पहल*

छायादार जगहों पर बांधे परिंडे और पक्षियों के लिए किया दाना-पानी का बंदोबस्त*

लाडनूं। मीठड़ी मारवाड़ (kalamkala.in)। पर्यावरण परिवर्तन के कारण गर्मी अधिक बढ़ने से बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने और भूख मिटाने के लिए 1 मई मजदूर दिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए परिंडा लगाने का कार्यक्रम रखा गया। पक्षियों के लिए परिंडा लगाने में मुख्यकर्ता व्याख्याता चंद्राराम मेहरा एवं स्टाफ साथियों द्वारा छायादार स्थानों पर परिंडे लगाकर दाना-पानी डालकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर मेहरा ने कहा कि बेजुबान पक्षियों को पर्यावरण परिवर्तन के कारण गर्मी के मौसम में दाना-पानी की परेशानी ना रहे, इसके लिए सभी अपने घर की छत पर दाना-पानी रखें, ताकि ये परिंदे इस भीषण गर्मी में अपनी भूख- प्यास मिटा सकें। इस सराहनीय पहल से सभी स्टाफ साथियों ने अपने परिवार व पड़ोसियों को भी इस कार्य के लिए प्रेरित करने व लोगों में जागृति पैदा करवाने की शपथ ली। इस अवसर पर उप प्राचार्य भींवाराम थालोड़, रामनिवास चौधरी, मोहन जाखड़, विजय कुमार सैनी, परमेश्वर महला, रामनिवास मेहरा, ओमप्रकाश मीणा, ममता महला, पूजा चौधरी, विनीता रुहिल,मंजू भधाला, उषा महला,प्रमोद न्योल,नाथू सिंह, झब्बर सिंह, सुखदेव दैया, प्रकाश भधाला, मुकेश सोखल, जगजीवन पंवार एवं स्टाफ साथियों ने मिल कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now