लाडनूं में शरद पूर्णिमा पर 6 अक्टूबर को 3100 दीपों से होगा दीपोत्सव, 151 किग्रा खीरानंद से लगेगा भोग, ताजे फूलों की महक से महकेगा मुरलीमनोहर मंदिर, विशेष सजावट व भव्य आयोजन के लिए भवानी नवयुवक मंडल ने कसी कमर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में शरद पूर्णिमा पर 6 अक्टूबर को 3100 दीपों से होगा दीपोत्सव, 151 किग्रा खीरानंद से लगेगा भोग, ताजे फूलों की महक से महकेगा मुरलीमनोहर मंदिर,

विशेष सजावट व भव्य आयोजन के लिए भवानी नवयुवक मंडल ने कसी कमर

लाडनूं (kalamkala.in)। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 6 अक्टूबर को यहां गढ़ परिसर के पीछे स्थित मुरली मनोहर मंदिर (आसाराम जी के मंदिर) में 3100 दीपों की, रोशनी की जाएगी तथा 151 किग्रा खीरानंद का प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर की सजावट ताजे पुष्पों व आर्टीफिशियल फूलों की भव्यता से की जाएगी। इसे लेकर व्यवस्थाओं और तैयारियों के सम्बन्ध में भवानी नवयुवक मंडल की बैठक मुरली मनोहर मंदिर में रखी गई। बैठक में आगामी 6 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के पावन पर्व को धूमधाम से मनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से लिया गया। इस दौरान बैठक में मौजूद सदस्यों ने शरद पूर्णिमा को दीपोत्सव का आयोजन करते हुए 3100 दीप प्रज्वलित करने, मंदिर परिसर को आर्टिफिशल व ताजे फूलों से सजाये जाने का सुझाव दिया। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने रंगोली व झांकियां बनाने का कार्यक्रम भी आयोजित करने का प्रस्ताव रखा।भवानी नवयुवक मण्डल के मुख्य संरक्षक महंत गौतमदत्त शास्त्री ने मंदिर में प्रतिवर्ष की तरह ही भव्य जागरण 151 किलो की खीरानंद का प्रसाद व भव्य आरती का आयोजन करवाने की सहमति प्रदान करते हुए शरद पूर्णिमा की रात्रि को समस्त आयोजन सुव्यवस्थित करवाने हेतु कई सुझाव दिए। संस्था के सरंक्षक जीवराज सिँह ने समस्त आयोजनों को सुव्यवस्थित करवाने के लिए सभी सदस्यों को पृथक-पृथक जिम्मेदारियां सौंपी तथा आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं अन्य माध्यम से ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने के लिए सभी से अनुरोध किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now