पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर के जन्मदिन पर मूक-बधिर बच्चों के साथ केक काटा, गायों को गुड़-लापसी खिलाई, नगर पालिका उपाध्यक्ष की अगुवाई में हुआ आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर के जन्मदिन पर मूक-बधिर बच्चों के साथ केक काटा, गायों को गुड़-लापसी खिलाई, नगर पालिका उपाध्यक्ष की अगुवाई में हुआ आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। नगर पालिका के उपाध्यक्ष मुकेश खींची के नेतृत्व में पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर के जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुकेश खींची ने कहा कि बाबूलाल नागर जैसे जननेताओं का जन्मदिन औपचारिकता बनकर नहीं रह जाए, बल्कि उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज सेवा के माध्यम से उनके जीवन मूल्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में नगर प्रमुख जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के तहत नगर के हरिपुलिया क्षेत्र में स्थित गोशाला में मौजूद दर्जनों गायों को विशेष रूप से तैयार की गई लापसी और गुड़ खिलाया जाकर गौसेवा के प्रति जनजागृति की गई और समाज में सेवा भावना को भी प्रेरित किया गया।इसके पश्चात् मुखबधिर बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने की पहल करते हुए कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों के साथ केक काटा गया और उन्हें भोजन परोसा गया। कार्यक्रम से इन मूक-बधिर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। पालिका उपाध्यक्ष मुकेश खींची ने सभी बच्चों को उपहार भी भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का समापन गौमाता की आरती और बच्चों को आशीर्वाद देने के साथ किया गया। इस अवसर पर पार्षद नदीम बल्खी, जगदेव टाक, दुर्गाराम खींची, धनेश खिंची, सुरेश कुमार सहित विभिन्न लोगों ने मौजूद रहे कर इन सेवा कार्यों की सराहना की।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now