अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास लाडनूं में छात्राओं ने विजिट कर सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जाना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास लाडनूं में छात्राओं ने विजिट कर सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जाना

अबू बकर बल्खी, पत्रकार। लाडनूं (kalamkala.in)। यहां शहरिया बास स्थित राजकीय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास में शुक्रवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों की छात्राओं ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने हॉस्टल में रह रही छात्राओं से मिलकर यहां रहने, भोजन और अध्ययन व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर इमरान खान मोयल और शबीर खान ने छात्राओं को सरकार द्वारा छात्रावासों में दी जा रही निःशुल्क सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा अल्पसंख्यक छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए छात्रावासों में रहने, भोजन, अध्ययन सामग्री एवं मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। हॉस्टल वार्डन बसरान खान ने उपस्थित अभिभावकों से अपनी बेटियों को छात्रावास में प्रवेश दिलाकर सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने की अपील की। वहीं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गोपाल जीनगर ने बताया कि लाडनूं में अब अल्पसंख्यक समाज के छात्र एवं छात्राओं के लिए दो अलग-अलग छात्रावासों की व्यवस्था शुरू हो चुकी है। इनमें प्रवेश प्रक्रिया भी जारी है, जहां बच्चों को रिहायश, भोजन, अध्ययन और अन्य आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।छात्राओं ने हॉस्टल की व्यवस्थाओं एवं माहौल को अनुशासित व सुविधाजनक बताया। इस अवसर पर बॉयज वार्डन महबूब खान, मंसूर अली, मोहम्मद फारूक, शबीर खान, मियां खान, आबिदा खान आदि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now