बीआरओ के डिप्टी डीजी आशुसिंह की पदोन्नति पर कसूम्बी में स्वागत, लगाए जाने लगे हैं राजनैतिक गूढ अर्थ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बीआरओ के डिप्टी डीजी आशुसिंह की पदोन्नति पर कसूम्बी में स्वागत,

लगाए जाने लगे हैं राजनैतिक गूढ अर्थ

लाडनूं। सीमा सड़क संगठन के उप महानिदेशक आशु सिंह लाछड़ी का उप महानिदेशक (कार्मिक) के रूप में पदोन्नत पद पर पदस्थापित होने के बाद पहली बार लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कसूम्बी पहुंचने पर पंचायत समिति सदस्य ओम प्रकाश बागड़ा, अनिल पिलानिया, दिनेश शर्मा, लक्ष्मण दास व उनकी टीम द्वारा आशु सिंह लाछड़ी व राजपूत युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दशरथ सिंह बरड़वा का भव्य स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम बागड़ा के निवास पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर आशुसिंह ने कर्तव्य और निष्ठा का पालन प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक होता है। उन्होंने हर क्षेत्र में अनुशासन बनाए रखने पर भी जोर दिया।

राजनैतिक कयास

गौरतलब है कि उप महानिदेशक आशु सिंह लाछड़ी आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से संभावित प्रत्याशी के रूप में भी देखे जा रहे हैं। इधर ओमप्रकाश बागड़ा भी इस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों नेताओं की यह मुलाकात, स्वागत और आपसी समन्वय को लेकर क्षेत्र के राजनीतिक प्रेक्षकों ने विविध स्कूप लगाने शुरू कर दिए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पतंगबाजी और चाईनीज मांझे से कटने-घायल होने के हादसे बढ़े, सुजानगढ़ में 16 और लाडनूं में 5 पहुंचे अस्पताल में, किसी का गला कटा, किसी का पैर और अंगुली कटी, किसी का हाथ टूटा, डॉक्टरों को लगाने पड़े टांके

शिक्षा जीवन की रेखा बदलने वाली और ग़रीबी को दूर करने का माध्यम है- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, डीडवाना में राज्यपाल बागड़े और पूर्व मुख्यमंत्री ने किया नवनिर्मित महिला महाविद्यालय भवन का लोकार्पण, वार्षिकोत्सव में की शिरकत

बोलेरो के अंदर जले जेठाराम के मामले में घूम गई जांच की सुई, पुलिस की हुई चूक- ग्रामीण रहे अचूक, घटनास्थल पर मिले तीन साक्ष्यों ने प्रकरण की दिशा बदली, जिसे हादसा माना जा रहा था, उसके हत्या होने की संभावना बढ़ी

लाडनूं नगर पालिका के भ्रष्टाचार की जांच, स्थाई ईओ लगाने, सफाईकर्मी भर्ती में वाल्मीकि समाज को ही लगाने की मांग की, भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के ओएसडी से मुलाकात कर उठाई लाडनूं की विभिन्न समस्याएं