विश्व पृथ्वी दिवस पर टैगोरियंस ने ली पर्यावरण रक्षा की शपथ, परिंडे बांधे, पानी भरा, बनाए विभिन्न चार्ट

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विश्व पृथ्वी दिवस पर टैगोरियंस ने ली पर्यावरण रक्षा की शपथ,

परिंडे बांधे, पानी भरा, बनाए विभिन्न चार्ट

लाडनूं। निम्बी जोधां स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में 21अप्रैल शुक्रवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने चार्ट बनाए, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की और परिंदों के लिए विद्यालय परिसर में परिंडे लगाए। प्राचार्य नीतू शर्मा ने शिक्षकों सहित विद्यार्थियों को सामुहिक शपथ दिलाई कि हम अपनी धरती माता का ख्याल रखेंगे व प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करके जिम्मेवार नागरिक की भूमिका निभाएंगे। विद्यालय निदेशक गुलाब सिंह शेखावत ने परिंडों की व्यवस्था कर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। विकास जांगिड़, भाग्यश्री और कंचन कंवर को पृथ्वी दिवस पर प्रभावशाली चार्ट बनाने पुरस्कार हेतु चयन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य गोपाल सिंह सिंधु, प्रधानाचार्य सुरेश सिखवाल, हनुमान सैन, जगदीश सिंह, भैरों सिंह राठौड़ व विजय सिंह चौहान ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में बच्चों में संस्कारों के निर्माण के लिए पांच दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का आयोजन, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के तत्वावधान में आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now