धोलाभाटा आश्रम में भाजपा के संगठन सम्बंधी सात बिंदुओं पर किया कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित, भाजपा मीठड़ी मंडल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

धोलाभाटा आश्रम में भाजपा के संगठन सम्बंधी सात बिंदुओं पर किया कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित,

भाजपा मीठड़ी मंडल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के मीठड़ी मंडल भाजपा का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को धोला भाटा आश्रम घिरड़ौदा मीठा में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विधानसभा प्रत्याशी ठाकुर करणी सिंह ने राज्य व केंद्र सरकार की उपलब्धियों का विवरण रखते हुए अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं से उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रवीण पुरोहित ने भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान पर प्रकाश डाला। भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री रामसिंह बेखबर ने भाजपा के इतिहास की जानकारी दी। प्रवासी प्रभारी राकेश शर्मा ने कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी जगदीश पारीक ने भाजपा की कार्य पद्धति और रीति-नीति के बारे में जानकारी प्रदान की। जिला मंत्री मनुष ओझा ने सोशल मीडिया व नमो एप आदि के बारे में जानकारी देते हुए उन पर काम करने एवं उपयोग के बारे में बताया। जिला मंत्री पवन टाक ने बूथ प्रबंधन, मन की बात, टिफिन प्रबंधन पर अपने विचार व्यक्त किए। इस प्रकार सभी वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के संगठन सम्बंधी सात विषयों पर अपना संबोधन देते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

इन सबकी रही महत्वपूर्ण उपस्थिति

कार्यक्रम में विधानसभा प्रत्याशी करणी सिंह के अलावा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी जगदीश पारीक, पवन टाक, विधानसभा प्रवासी राकेश शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मरुधर कंवर, भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कर्नल प्रताप सिंह राठौड़, ध्यावा के पूर्व सरपंच हनुमान प्रसाद शर्मा, लाडनूं विधानसभा प्रभारी राम सिंह बागसरा, मनीष ओझा, पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य जगदीश सिंह राठौड़, पूर्व प्रधान बजरंग सिंह लाछड़ी व नगर पालिका लाडनूं के विधि सलाहकार एडवोकेट गोविंद सिंह कसूम्बी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ वंदे मातरम व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की फोटो पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पांजलि से हुआ आए हुए अतिथियों का पार्टी का दुपट्टा व साहित्य देकर स्वागत किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष बृजराज सिंह द्वारा किया गया। मंच संचालन जिला मंत्री नितेश माथुर ने किया‌।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now