मोहनसिंह चौहान अध्यक्ष, जगदीश पारीक मंत्री और रमेश सोनी कोषाध्यक्ष बने,
लाडनूं की गणगौर मेला समिति की बैठक में आयोजन की समीक्षा के साथ करवाए गए चुनाव
लाडनूं (kalamkala.in)। गणगौर मेले के आयोजन और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने और देखभाल करने वाली शहर की एकमात्र पंजीकृत संस्था गणगौर मेला समिति के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न करवाए गए। चुनाव में नवीन पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद के लिए पार्षद मोहन सिंह चौहान को, मंत्री पद के लिए जगदीश प्रसाद पारीक और कोषाध्यक्ष पद पर रमेश सोनी को सर्वसम्मति से चुना गया। ये चुनाव यहू रामद्वारा रोड स्थित सत्यनारायण मंदिर में आयोजित गणगौर मेला समिति की बैठक में करवाए गए। साथ ही बैठक में हाल ही में संपन्न हुए गणगौर मेले की विभिन्न व्यवस्थाओ को लेकर विमर्श करते हुए सदस्यों ने समीक्षा की। बैठक के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार चौरडिया, मंत्री नरपत सिंह गौड़ व कोषाध्यक्ष अभय नारायण शर्मा द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनकर स्वागत किया गया। राजकुमार चोरड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन शहर की सांस्कृतिक परंपरा की शान है। इस मेले के आयोजन की सुंदरता निरन्तर बढ़ाने रहने के लिए समिति सदैव हरसंभव प्रयास करती आई है और करती रहने की उम्मीद है। बैठक में वेद प्रकाश आर्य, सुनील भाटी, महेश व्यास, रामजी शर्मा, विजय कुमार भोजक, तेजकरण, प्रवीण जोशी, कमल सोनी, मदनगोपाल शर्मा, विनोद खटेड़, मनमोहन व्यास, बसंत चौहान, निर्मल सोनी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे







