मक्का की जियारत के लिए ढाई साल की बेटी के साथ जाने को लेकर लोगों ने खुशी जताई और शुभकामनाएं प्रकट की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मक्का की जियारत के लिए ढाई साल की बेटी के साथ जाने को लेकर लोगों ने खुशी जताई और शुभकामनाएं प्रकट की

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता मो. मुश्ताक खां कायमखानी की पुत्री शाहीना बानो (पत्नी खुर्रम खान) व तस्लीम बानो पत्नी मोहम्मद रफीक खान निवासी किरडोली तहसील धोद जिला सीकर आगामी 11 जनवरी को मुसलमानों के सबसे पवित्र माने जाने वाले स्थान मक्का मनवरा और मदीना शरीफ की जियारत करने जा रहे हैं। विशेष बात यह है कि इनके साथ मात्र ढाई साल की लड़की माहीनूर खान भी जाएगी और साथ में उसकी भी जियारत भी हो जाएगी। माहीनूर खान मुश्ताक खां की दौहित्री है, वह शाहीना बानो की पुत्री है और अपनी माता के साथ यह सफर तय करेगी। इनकी यात्रा 11 जनवरी को सीकर से शुरू होकर जयपुर होते हुए दिल्ली और फिर दिल्ली से सऊदी एयरलाइंस फ्लाइट से मक्का के लिए जाएंगे।इस मात्र ढाई साल की बेटी के मक्का की यात्रा की जानकारी मिलने पर लाडनूं के मुख्य शहर काजी सैयद मोहम्मद अली ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि जिन घरों में बेटियां होती हैं, वह घर खुशियों से भरा हुआ होता है और उस घर में सुख शांति और ईश्वरीय रहमतें-बरकतें नाजिल होती हैं। उन्होंने कहा कि छोटी सी उम्र में अल्लाह के घर की जियारत करना हर किसी के नसीब में नहीं होता, अल्लाह का शुक्र है कि इस छोटी सी नन्हीं परी को अल्लाह के घर की जियारत करना नसीब हुआ है‌। इस बारे में जानकारी मिलने पर लाडनूं एवं सीकर क्षेत्र के बहुत सारे लोगों ने बेटी के प्रति अपनी शुभकामनाएं प्रकट की हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now