सावित्रीबाई फुले के जीवन को समाज के लिए प्रेरणास्पद बताया, सुनीता वर्मा की अध्यक्षता में फुले को समर्पित अनेक कार्यक्रमों का निर्णय

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सावित्रीबाई फुले के जीवन को समाज के लिए प्रेरणास्पद बताया,

सुनीता वर्मा की अध्यक्षता में फुले को समर्पित अनेक कार्यक्रमों का निर्णय

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां करिअर मंत्र संस्थान के तत्वावधान में देश की प्रथम शिक्षिका व महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैरियर मंत्र संस्थान की सचिव सुनीता वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तेरापंथ महिला मंडल की पूर्व मंत्री नीति नाहर थी एवं विशिष्ट अतिथि संतोष गोलछा, संतोष पटावरी, गायत्री सोनी, सायर राठौड़, कुमकुम आकाश आदि रहीं। कार्यक्रम में अध्यक्षीय सम्बोधन में सुनीता वर्मा ने कहा कि भारत की पहली महिला शिक्षिका के रूप में देश भर में सावित्रीबाई फुले को याद किया जाता है। इन्होंने उपेक्षाओं और अभावों में रहकर भी महिला शिक्षा के लिए अभूतपूर्व व अनुकरणीय कार्य किया। आज भी उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। सावित्रीबाई फुले का जीवन आज समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणास्पद बना हुआ है। कार्यक्रम में तय किया गया कि आगामी दिनों में सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन पर शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाली महिला शिक्षकों एवं अन्य महिला व्यक्तित्व के सम्मान किया जाएगा‌।इसके अलावा राष्ट्रपति के नाम से लाडनूं में उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा को ज्ञापन देकर सावित्रीबाई फुले को ‘भारत रत्न’ देने की मांग की जाएगी। कार्यक्रम में बताया गया कि सावित्रीबाई फुले जयंती के उपलक्ष में नगर के विभिन्न विद्यालयों में निःशुल्क स्वेटर वितरण का कार्य भी आरंभ किया जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now