पेयजल आपूर्ति की समस्या को लेकर लोगों ने जलदाय मंत्री को करवाया हकीकत से अवगत, जिले के प्रभारी मंत्री/ पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने लाडनूं में लोगों को सुना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पेयजल आपूर्ति की समस्या को लेकर लोगों ने जलदाय मंत्री को करवाया हकीकत से अवगत,

जिले के प्रभारी मंत्री/ पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने लाडनूं में लोगों को सुना

लाडनूं (kalamkala.in)। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने अपने लाडनूं दौरे में यहां बाईपास हाईवे स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री चौधरी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत व सम्मान करने के साथ ही लाडनूं विधानसभा की जल सम्बंधित समस्याओं से भी उन्हें अवगत करवाया। पीएचईडी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओड़ींट ने भी उन जलदाय अधिकारियों को तहसील की पेयजल संबंधी विभिन्न समस्याओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया। भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष मुरलीधर सोनी ने बताया कि लाडनूं शहर को 9 एमएलडी नहर का पानी प्रतिदिन मिलना चाहिए, लेकिन वह लाडनूं शहर को नहीं दिया जा रहा है और इसी कारण यहां जल संकट क्रिएट होता है। पार्षद संदीप प्रजापत ने कुम्हारों का बास, माया नगरी व रेलवे स्टेशन क्षेत्र में नई पाइप लाइन डलवाने की मांग की। कैलाश बीरड़ा ने कालीजी के चौक व भूतोडिया स्कूल के पीछे के ‘लो जॉन’ में 8-8 दिनों के अंतराल से पानी आने और वो भी मात्र 50 मिनट की ही सप्लाई आने की समस्या बताई। भाजपा के जिला मंत्री अंजनी कुमार सारस्वत ने जसवंतगढ़ में भी पर्याप्त जल सप्लाई नहीं मिलने से जल संकट बना होने की बात उठाई।

मंगलपुरा का विवाद भी रखा सामने

इस अवसर पर ग्राम पंचायत मंगलपुरा के ग्रामीणों का एक दल भी प्रभारी मंत्री से मिला और उनसे मंगलपुरा ग्राम पंचायत के सभी छह गांवों को गलत तरीके से लाडनूं नगरपालिका क्षेत्र में शामिल किए जाने के आदेश निरस्त करके उसे ग्राम पंचायत के स्वरूप में बरकरार रखने की मांग की। इसी तरह क्षेत्र के अन्य लोग भी जन समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभारी मंत्री के पास पहुंचे और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नाथूराम कालेरा, जिला मंत्री जगदीश पारीक, पार्षद बाबूलाल प्रजापत, राजेश भोजक, युवा मोर्चा अध्यक्ष चेतन भोजक, विजय पाल सिंह कसूम्बी, नवरत्न खिचड़, जिला महामंत्री ओम प्रकाश सैनी, मंडल महामंत्री राजेश शर्मा, लोकेंद्र सिंह नरूका, आनंद बागड़ा, अनिल पिलानिया, राजाराम जांगिड़, पृथ्वी सिंह जोधा, महिपाल सिंह डाबड़ी, देवाराम पटेल, महेंद्र सेठी, अमित गुर्जर, मनोहर सिंह सांवराद, प्रह्लाद सिंह ओड़ींट आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

सीवरेज लाइन में वर्षाजल को प्रवाहित नहीं करें और पुराने ड्रेनेज सिस्टम को अवरूद्ध नहीं करें- असलम खान ‘महिलाओं के लिए सीवरेज परियोजना एवं स्वच्छता’ विषय पर महिला लक्षित समूह कार्यक्रम आयोजित

पानी की टंकी के लिए खेत की जमीन दी और 20 साल भुगतना पड़ा खातेदारी ग्राम पंचायत के संयुक्त होने का दंश, ग्रामीण सेवा शिविर में मिली काश्तकार को संयुक्त खातेदारी से मुक्ति, अब हो सकेगी गिरदावरी और मिल सकेंगे लाभ

शहर चुनें

Follow Us Now