राहूगेट-बस स्टेंड पर मुख्य सड़क पर बहते नालियों के पानी को लेकर लोगों ने सौंपा ज्ञापन, कबूतरखाना की भूमि पर बने अवैध शोरूम वालों पर नाली अवरुद्ध करने का आरोप

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राहूगेट-बस स्टेंड पर मुख्य सड़क पर बहते नालियों के पानी को लेकर लोगों ने सौंपा ज्ञापन,

कबूतरखाना की भूमि पर बने अवैध शोरूम वालों पर नाली अवरुद्ध करने का आरोप

लाडनूं (kalamkala.in)। बस स्टेंड के पास जैन भवन प्रमुख सामुदायिक भवन है, लेकिन इन दिनों सफाई व्यवस्था के अभाव और नगर पालिका की लापरवाही के कारण इस शहर के महत्वपूर्ण स्थल पर सड़कों पर पानी बहने की स्थिति बन गई है। इससे जहां सब्जी खरीदने आने वाले महिला-पुरुषों को कीचड़ में परेशान होना पड़ता है। रही-सही कसर वाहन चालक निकाल देते हैं और धड़ल्ले से दौड़ते दुपहिया वाहन उस गंदे नालियों के पानी को चारों तरफ फैला देते हैं। इस बारे में आरोप है कि सार्वजनिक कबूतरखाना में अवैध रूप से बनाए गए बड़े-बड़े शोरूम वालों ने नगर पालिका की नालियों को बंद करके और उन पर अतिक्रमण करके अवरुद्ध कर दिया गया। इससे उनकी सफाई भी संभव नहीं रही है।

ज्ञापन सौंप कर बताया शोरूम वालों ने बंद की पालिका की नालियां

इस हालत से परेशान लोगों ने ईओ को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की है। ज्ञापन में लिखा गया है कि नाली अवरुद्ध कर दिए जाने से यह गंदगी फैली है। लिखा है कि राहूगेट स्थित जैन भवन के आगे कबूतर खाने तक बड़े-बड़े शोरुम बनाकर नालियों को बंद कर दिया गया है, इन नालियों के उपर पक्का निर्माण होने से गन्दे पानी का निकास अवरुद्ध हो गया है। इससे जैन भवन और आस पास का सारा गंदा पानी बीच सड़क पर फैल जाने से पूरा क्षेत्र गन्दा हो रहा है और दुर्गन्ध भी फैल रही है। इससे महामारी फैलने का खतरा भी मंडराने लगा है, यहां बीच रास्ते में फैले गंदे पानी से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस समस्या का निराकरण जल्दी से करवा कर लोगों को इससे निजात दिलाएं। ज्ञापन देने वालों में ओमप्रकाश, अमरचंद रैगर, जाकिर हुसैन, मो,. अरसद राईन, शौकत, राजेश, मो. साहिल, अशरफ राईन, देवाराम जाट, अनिल जाट, देवीलाल टाक, मो. फैसल, प्रेमसुख, अदनान, शाहिद, साबिर, राजु, मो. साबिर आदि शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सभी हाथ ठेले वाले पांच दिनों में हटाएं अपने अतिक्रमण, सुझाए गए वैकल्पिक स्थानों पर करें शिफ्टिंग, नगर पालिका और सब्जी-फरोश ठेला चालक प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक, विचार-विमर्श के बाद तय हुए पुनर्स्थापन के स्थान

जल भराव स्थल चिह्नित करने, बरसाती पानी की समुचित निकासी के लिए पंपों की व्यवस्था व निकासी के लिए नालियों की मरम्मत के लिए निर्देश, जिला कलक्टर ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक लेकर दिए हर आपदा से बचाव के लिए निर्देश, मानसून पूर्व आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की

शहर चुनें

Follow Us Now