तपती गर्मी में रेलयात्रियों को शीतल जल पानी उपलब्ध करवाने के अभियान का ढाई माह बाद समापन, 100 युवाओं को पक्षियों के लिए प्लास्टिक के दाना-चुग्गा पात्रों का किया वितरण, श्री आनंद परिवार सेवा समिति के अध्यक्ष मंजीतपाल सिंह व विधिवेत्ता योगिता सिंह ने की पुनीत कार्य की सराहना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तपती गर्मी में रेलयात्रियों को शीतल जल पानी उपलब्ध करवाने के अभियान का ढाई माह बाद समापन, 100 युवाओं को पक्षियों के लिए प्लास्टिक के दाना-चुग्गा पात्रों का किया वितरण,

श्री आनंद परिवार सेवा समिति के अध्यक्ष मंजीतपाल सिंह व विधिवेत्ता योगिता सिंह ने की पुनीत कार्य की सराहना

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं की संस्था जमीयत अहले हदीस के तत्वावधान में पिछले ढाई महीनों से लगातार गर्मी के कारण बदहाल रेलयात्रियों को यहां रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन उन्हें सीट पर बैठे-बैठे ठंडा पानी उपलब्ध करवाने एवं पिलाने के नेक कार्य का समाधान बुधवार को किया गया। श्री आनंद परिवार सेवा समिति के अध्यक्ष मंजीत पाल सिंह व आनंद पाल सिंह की पुत्री विधिवेत्ता योगिता सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न इस कार्यक्रम में जमात के तरफ से सभी युवाओं को गिफ्ट के तौर पर पक्षियों के दाना-चुग्गा के पात्र वितरित किए गए। मंजीत पाल सिंह व योगिता सिंह ने युवाओं की टीम द्वारा किए गए नेक कार्य की सरहाना की। जमात के सदर हाकम अली खान ने बताया कि इस संस्था द्वारा मानव सेवा के साथ बेजुबानों की सेवा का कार्य भी किया जा रहा है। इसके तहत सभी युवाओं के दाना-चुग्गा पात्र गिफ्ट दिए गए हैं। साथ ही युवाओं की टीम द्वारा करीब 100 से अधिक पानी के परिण्डे लगाए गए हैं। पेयजल सुविधा में जुटी इस टीम में करीब 100 युवा शामिल हैं। इसमें बड़ा बास, शहरिया बास, जावा बास, मगरा बास, तेली रोड, पोस्ट ऑफिस एरिया के युवा शामिल हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और जनता के बीच मजबूत संवाद और भरोसे का पुल बनकर महिला अपराधों को रोकने में मदद करती हैं सुरक्षा सखियां- एसपी प्यारेलाल शिवराण, लाडनूं में सुरक्षा सखियों एवं युवा सीएलजी सदस्यों को बताए गए कर्तव्य और समाज में भूमिका

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now