लाडनूं में शराब के ठेके पर कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरे को शराब की बोतल घुसेड़ कर घायल किया, हमलावर युवक फरार हुआ, घायल का उपचार जारी, पुलिस तहकीकात में जुटी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में शराब के ठेके पर कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरे को शराब की बोतल घुसेड़ कर घायल किया,

हमलावर युवक फरार हुआ, घायल का उपचार जारी, पुलिस तहकीकात में जुटी

लाडनूं (kalamkala.in)। शराब को अपराधों की जननी कहा जाता है। अधिकांश अपराधों के पीछे कहीं न कहीं शराब का रोल मिल ही जाता है। लाडनूं में शराब के ठेके के पास हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने दूसरे के गले में शराब की टूटी हुई बोतल घोंप दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। यहां गौरव पथ स्थित शराब के ठेके पर गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे नौशाद पटवा (29) पुत्र बाबूलाल पटवा निवासी गली नं. 3 तेली रोड लाडनूं और रफीक दोनों साथ में थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर परस्पर कहासुनी हो गई। जिसके बाद रफीक ने नौशाद पटवा पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। हमले में नौशाद के गले का हिस्सा जख्मी हो गया। उसे लहुलुहान व गंभीर हालत में तत्काल यहां राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। वारदात की सूचना के बाद पुलिस थाना लाडनूं के डीओ ड्यूटी प्रभारी रामचंद्र मय जाब्ते के मौके पर पहुंच गए, लेकिन हमलावर युवक रफीक मौके से फरार हो चुका था। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now