पीएम श्री केसर देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ बाल संसद का गठन, सुमन गुर्जर चुनी गई प्रधानमंत्री, 62 प्रतिशत छात्राओं ने लिया मतदान में हिस्सा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पीएम श्री केसर देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ बाल संसद का गठन,

सुमन गुर्जर चुनी गई प्रधानमंत्री, 62 प्रतिशत छात्राओं ने लिया मतदान में हिस्सा

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पीएम श्री राजकीय केसर देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया और संसद गठन सम्बंधी जानकारी व्यावहारिक रूप से देने के उद्देश्य से मतदान प्रक्रिया सम्पन्न करवा कर बाल-संसद का गठन किया गया। बाल संसद में प्रधानमंत्री पद पर सुमन गुर्जर को विजेता घोषित किया गया और मंत्रिमंडल सहित सबको शपथ ग्रहण करवाई गई।

बाल संसद के लिए हुआ 62 प्रतिशत मतदान

प्रभारी शिवशंकर बोहरा ने बताया कि विद्यालय की 95 बालिकाओं के नाम मतदाता सूची में अंकित किए गए। इनमें से 58 बालिकाओं ने मतदान का उपयोग किया और एक वोट निरस्त भी हुआ। कुल 62 प्रतिशत मतदान हुआ।प्रधानाचार्य एवं पीठासीन अधिकारी विजय सिंह चौहान ने चुनाव परिणामों की घोषणा की।

चुनाव प्रक्रिया में ये सब रहे सहायक

प्रधानाचार्य एवं पीठासीन अधिकारी विजय सिंह चौहान के निर्देशन में की गई इस बाल-संसद के गठन में चुनाव अधिकारी के रूप में मतदान दल के गजानंद शर्मा, निलेश पारीक और रामगोपाल ने कार्य किया। इस पूरी प्रक्रिया में जोनल मजिस्ट्रेट व्याख्याता शशि शर्मा, माइक्रो ऑब्जर्वर पूनम चौधरी और ऑब्जर्वर के रूप में परमेश्वरी ने दायित्व का निर्वहन किया। मतदान प्रक्रिया में पोलिंग एजेंट की भूमिका सरोज बाला, संतोष स्वामी, रीना शर्मा, आलमतारा और सुमन बाला ने निभाई।मतगणना दल में वेदप्रकाश स्वामी, आरती पटेल प्रेमप्रकाश, पूनम वर्मा, पवन मंडा ने गणना में सहयोग किया। प्रारंभ प्रभारी शिव शंकर बोहरा ने बालिकाओं को लोकतंत्र मे होने वाले चुनाव की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। चुनाव प्रक्रिया के सम्पन्न होने व मतगणना के पश्चात पीठाशीन आधिकारी विजय सिंह चौहान ने परिणाम घोषित किया और प्रधानमंत्री सहित मंत्रिमंडल को विधिवत शपथ दिलाई गई। शान्तिपूर्ण मतदान प्रक्रिया के लिए एसडीएमसी सदस्यों ने सबको धन्यवाद दिया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now