अवैध शराब लेकर जसवंतगढ की तरफ जा रहे एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा, 51 पव्वे देशी शराब ‘ढोला मारू’ की जब्त

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अवैध शराब लेकर जसवंतगढ की तरफ जा रहे एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा, 51 पव्वे देशी शराब ‘ढोला मारू’ की जब्त

लाडनूं (kalamkala.in)। अवैध शराब के पव्वों से भरा एक सफेद कट्टा लेकर लाडनूं पुलिस थाने से आगे जसवंतगढ रोड पर खादी भंडार से आगे रात के समय में एक संदिग्ध व्यक्ति को स्थानीय पुलिस ने पकड़ा और उसके कब्जे से देसी सादा शराब ‘ढोला मारू’ मार्का के 51 भरे हुए पव्वे बरामद किए। आरोपी रवि कुमार (33) पुत्र मंगतुराम नाई निवासी नाइयों का बास लाडनूं को धारा 19/54 राज. आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा कायम कर गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई हेड कांस्टेबल विजय कुमार ने मय जाप्ता में कांस्टेबल हरीराम, मुकेश और बोलेरो गाड़ी व चालक सहित की। यह पुलिस टीम लाडनूं थाने से गश्त के लिए निकले थे। निम्बी तिराहे के पास पहुंचने पर मुख्य आरक्षी विजय कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि खादी भण्डार के पास से जसंवतगढ की तरफ जाने वाली सड़क पर एक व्यक्ति सफेद रंग का प्लास्टिक का एक कटा लिये हुये खड़ा है। उसके पास सादा देशी शराब होने की संभावना है। वह किसी वाहन के इंतजार में खड़ा होकर जाने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस जाप्ता गाड़ी लेकर खादी भण्डार के पास जसंवतगढ़ की तरफ जाने वाली सड़क पर पहुंचे तो वहां ऐसा ही संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी को देखकर वह वहां से रवाना हो गया। उसके पास जाकर गाड़ी को रोकने पर वह पुलिस की गाड़ी व बावर्दी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन घेराबंदी करके उसे रोक लिया गया। आरोपी रवि कुमार नाई ने अपने कब्जे में दाहिने हाथ में पकड़े हुए सफेद कटे में भरे हुये ढोला मारू देशी सादा शराब के पव्वे होना बताया। कटे को खोलकर देखा तो अन्दर एक खाखी कार्टून में रखे कुल 51 पव्वे मिले, जिन पर ‘ढोला मारू देशी सादा शराब’ विंटेज डिस्टिलर्स लिमिटेड अलवर राजस्थान 180 एमएल का लेबल लगा हुआ था। सभी 51 पव्वों में शराब भरी हुई थी। रवि कुमार को इतनी मात्रा में सादा देशी शराब कब्जे में रखना व परिवहन करना के बारे में पूछा तो अपने पास कोई वैध लाईसेंस व परमिट नहीं होना बताया। इस पर आरोपी रवि कुमार के विरुद्ध धारा 19/54 राज. आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाकर शराब को विधिवत जब्त किया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले की तफ्तीश एएसआई चेतराम कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं नगर पालिका के सभी 45 वार्डों के लिए वर्गवार आरक्षण हुआ निर्धारित, कलेक्टर ने एक बच्चे से निकलवाई आरक्षण की लॉटरी, लॉटरी के साथ ही सभी वार्डों से दावेदार हुए सक्रिय, भरने लगी है सोशल मीडिया पर चुनावी पोस्ट्स

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now