कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के लिए युवाओं से राजकीय योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के चैयरमेन रामगोपाल जी सुथार का लाडनूं आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के लिए युवाओं से राजकीय योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान,

श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के चैयरमेन रामगोपाल जी सुथार का लाडनूं आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान सरकार के श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार के लाडनूं आगमन पर यहां भव्य स्वागत किया गया। यहां जांगिड़ पंचायत भवन में आयोजित स्वागत समारोह में लाडनूं के समस्त विश्वकर्मा समाज के लोग, गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। बोर्ड के चैयरमेन सुथार का स्वागत सभी ने गर्मजोशी के साथ माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में सभी समाज बंधुओं को सम्बोधित करते हुए चैयरमेन रामगोपाल सुथार ने समाज के युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक उठाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में जांगिड़ समाज के अध्यक्ष नन्दलाल किजां, तहसील अध्यक्ष रामस्वरूप लदौया, मंत्री रामावतार बोदलिया, भाजपा नेता हनुमानमल जांगिड़, सत्यनारायण लदौया, भगीरथ बोदलीया, लाभचन्द किंजा, दानाराम धनेरवा, कन्हैयालाल लाल लदौया, कमलकिशौर तिरांणिया, मदन झींटावा, ओमप्रकाश, गौपाल खलवानिया, जितेन्द्र किजां, दीपक लदौया आदि उपस्थित रहे। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों, समाज बंधुओं एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now