पुलिस पूरी तरह सजग, लोगों का दायित्व है कि सहयोग करें- पुलिस अधिकारी, लाडनूं के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई चोरियों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बैठक लेकर किया विचार-विमर्श

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुलिस पूरी तरह सजग, लोगों का दायित्व है कि सहयोग करें- पुलिस अधिकारी,

लाडनूं के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई चोरियों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बैठक लेकर किया विचार-विमर्श

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पुलिस थाने में क्षेत्र की कानून व्यवस्था को सशक्त बनाने और पुलिस को अधिक चाक-चौबंद करने के लिए क्षेत्र के सभी पुलिस मित्रों, ग्राम रक्षकों, सीएलजी सदस्यों तथा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख लोगों की एक बैठक लेकर विभिन्न स्थितियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना हिमांशु शर्मा और लाडनूं पुलिस वृत के सभी पुलिस अधिकारियों में पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल, लाडनूं पुलिस थाने के थानाधिकारी महीराम बिश्नोई, जसवंतगढ़ थाने के थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह, निम्बी जोधां पुलिस थाने के थानाधिकारी रामेश्वर लाल मौजूद रहे। बैठक में एडिशनल एसपी और डिप्टी एसपी ने चोरियों के खुलासे के लिए सभी से सहयोग करने की अपील करते हुए बताया कि पुलिस पूरी तरह सजग है और अपने काम में पूरी मुस्तैदी से लगी हुई है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि परसों हीरावती में हुई लाखों की चोरी खोलने के लिए हालांकि पुलिस पूरा प्रयास कर रही है, फिर भी किसी भी प्रकार की कोई जानकारी या संदेह हो तो उसे पुलिस के साथ साझा अवश्य करें। बैठक में हाल ही में ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती चोरियों के बारे में ग्रामीणों के रोष को ध्यान में रखते हुए विचार किया गया, जिनमें हीरावती गांव में हुई लाखों की चोरी से ग्रामीणों में फैले भय के माहौल को लेकर उपस्थित लोगों ने भी अपने विचार रखे। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में पहले भी अनेक चोरियां हो चुकी, जिनका अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं गश्त व्यवस्था कै अधिक मजबूत बनाने के सुझाव दिया गया।

बैठक के प्रमुख विचार-विमर्श

सीसी टीवी कैमरे लगाएं- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना हिमांशु शर्मा ने ग्रामीणों व सीएलजी सदस्यों को गांव व शहर में सभी स्थानों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया।

ग्राम रक्षक व पुलिस मित्र लगाएं पहला व गश्त- मीटिंग में ग्रामीणों को सरपंच से बात करके थानों पर नियुक्त पुलिस मित्रों व ग्राम रक्षकों को रात्रि में पहरा व गश्त में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया जाने के बारे में बताया गया।

लोगों को व्हाट्सअप ग्रुप से जोड़ा-
इस दौरान उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं सीएलजी सदस्यों का प्रत्येक थाना स्तर का व्हाट्सअप ग्रुप बनाया गया, जिसमे उनके गांव से संबधित घटना के बारे में जानकारी साझा करने का आग्रह किया गया।

संदिग्धों की जानकारी तत्काल दें-
मीटिंग में उपस्थित समस्त नागरिकों से गांवों में आने वाले बाहरी व्यक्तियों एवं अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के आवागमन के संबंध में निर्देशित किया गया कि यदि किसी भी व्यक्ति को अपने आरस पास अवांछनीय घटना या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरन्त नजदीकी पुलिस थाना अथवा कंट्रोल रूम डीडवाना को सूचित करें।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मोटर साइकिलों पर आए चार लोगों ने घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई, बड़ा बास में हुए इस कातिलाना हमले में युवक के हाथ व कंधे तथा पीठ पर लगी चोटें, हल्ला मचाने पर हमलावर भागे

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now