हिटलर के प्रस्ताव को ठुकराने वाले मेजर ध्यानचन्द हैं सच्चे राष्ट्रनायक- जितेन्द्र सिंह जोधा, ‘रन डीडवाना’ में दौड़े हजारों बच्चे, युवा, वरिष्ठ खिलाड़ियों का किया अभिनन्दन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिटलर के प्रस्ताव को ठुकराने वाले मेजर ध्यानचन्द हैं सच्चे राष्ट्रनायक- जितेन्द्र सिंह जोधा,

‘रन डीडवाना’ में दौड़े हजारों बच्चे, युवा, वरिष्ठ खिलाड़ियों का किया अभिनन्दन

अबरार अली बेरी, पत्रकार। डीडवाना (kalamkala.in)। हॉकी के महान खिलाड़ी, जादूगर मेजर ध्यानचन्द की जयंती पर डीडवाना में हजारों बच्चों ने 4 किलोमीटर दौड़ लगाकर उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किये। नगर के सात दशक पुराने नागौर जिला बास्केटबॉल संघ और पांच दशक पुराने श्रीकान्त क्लब ने इसका आयोजन किया था। खेल दिवस के अवसर पर राजकीय बांगड़ महा विद्यालय के खेल प्रांगण पर आयोजित अभिनन्दन और सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता जितेन्द्र सिंह जोधा ने कहा कि मेजर साहब राष्ट्रनायक थे, जब विदेशी जमीन पर हिटलर द्वारा उन्हें ओहदे और धन का प्रलोभन दिया गया तो उन्होंने हिटलर की आँख मे आँख डालकर कहा था कि ‘मेरा खेल मेरे देश का है। मै अपनी माँ भारती के लिए खेलता रहूंगा।’ जोधा ने कहा कि डीडवाना का खेल-नगरी का गौरव हम सब को बनाये रखना है। इसके लिए खेलों को बढ़ावा देना होगा। साथ ही यह सुनिश्चित हो कि मैदान चाहे कोई सा भी है वो भरा रहना चाहिए‌।

इनका किया गया अभिनन्दन और सम्मान

इस समारोह मे बास्केटबॉल के वयोवृद्ध खिलाड़ी हाजी सलीम खान पठान, महावीर ओझा, सुरेश वर्मा, रमाकांत सारस्वत, नरपत सिंह राठौड़, तीरन्दाजी में ओलम्पियन मुराद खान, इथलेटिक्स एशियन गेम के हनुमान महला, कब्बडी के दयाराम सैनी, फुटबाल मे भंवर लाल वर्मा, रामा माली, गोविंद राम साँखला, रघुनाथ प्रसाद स्वामी जैसे वयोवृद्ध खिलाडियों का भावभीना अभिनन्दन कर उन्हें सम्मानित किया गया।

चार किलोमीटर दौड़े बच्चे, लोगों ने बरसाए फूल

राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोज्य ‘रन डीडवाना’ में नगर की स्वामी विवेकांदन मॉडल स्कूल, मिल्खा डिफेन्स एकेडमी, इंडियन पब्लिक स्कूल, पोल स्टार द स्कूल, पूजा एकेडमी, ड्रीम हाई जैसी स्कूलों के हजारों बच्चों ने 4 किलोमीटर तक सुभाष सर्किल से 7 डी होते हुए राजकीय बांगड़ महाविद्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद स्मारक तक दौड़ लगायी। इस रन में राजस्थान बास्केटबॉल की बालक-बालिका जूनियर राष्ट्रीय टीम सदस्यों व प्रशिक्षक राजेश नैनावटी, हरजिंद्र सिंह सिद्धू भी दौड़े। रास्ते में जगह-जगह दुकानदारों ने उन पर पुष्पवर्षा की। समापन के बाद सभी ने स्वामी विवेकानंद और मेजर ध्यानचन्द को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के समापन पर आरबीए के अध्यक्ष एडवोकेट अजीत सिंह राठौड़ ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में समाजसेवी ओमप्रकाश मोदी, जेपी पंसारी, एनडीबीए प्रवक्ता अबरार अली बेरी, अशोक सारस्वत, मोहम्मद नईम, रामचंद्र तापड़िया, गोविंद गुर्जर, महेन्द्र सिंह पंवार, अनंत शर्मा, वीपी सिंह, शंकर सैनी, बनवारी मोट, विनोद मारोठिया, शिव प्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now