पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद- सीआई सिद्धार्थ प्रजापत, निम्बी जोधां पुलिस थाना में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद- सीआई सिद्धार्थ प्रजापत,

निम्बी जोधां पुलिस थाना में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित

रणजीत राज बोहरा, पत्रकार। लाडनूं (kalamkala.in)। उपखंड के ग्राम निम्बी जोधां पुलिस थाने में विभिन्न त्योहारों को ध्यान में रखते हुए थानाधिकारी सिद्धार्थ प्रजापत की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई, ताकि कस्बे की कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की समीक्षा करते हुए उचित व व्यापक व्यवस्थाएं की जा सके। थानाधिकारी प्रजापत त्योंहारों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का आग्रह किया और बताया कि त्योंहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। बैठक में गणगौर, रामनवमी और ईद जैसे प्रमुख त्योंहारों के लिए कस्बे की कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उपायों पर चर्चा की गई और सीएलजी सदस्यों से इस सम्बन्ध में सुझाव मांगे गए। बैठक में थानाधिकारी सिद्धार्थ प्रजापत के अलावा सीएलजी सदस्यों में हरीराम खीचड़, फुले खां, गणेश ठोलिया, भीखाराम खिलेरी, छत्तरपाल सिंह, तेजराज सिंह आदि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मोटर साइकिलों पर आए चार लोगों ने घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई, बड़ा बास में हुए इस कातिलाना हमले में युवक के हाथ व कंधे तथा पीठ पर लगी चोटें, हल्ला मचाने पर हमलावर भागे

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now