कानून व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी सूरत बख्शा नहीं जाएगा- सीओ जितेन्द्र सिंह चारण, लाडनूं में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल कर नागरिकों से की शांति व सौहार्द की अपील

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कानून व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी सूरत बख्शा नहीं जाएगा- सीओ जितेन्द्र सिंह चारण,

लाडनूं में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल कर नागरिकों से की शांति व सौहार्द की अपील

लाडनूं (kalamkala.in)। ईद, गणगौर एवं रामनवमी के त्योंहारों को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से शुक्रवार को लाडनूं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र सिंह चारण के सुपरविजन में थाना अधिकारी शिंभुदयाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस थाना के जवानों एवं आरएसी के जवानों ने मिलकर लाडनूं शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकालकर आमजन में सुरक्षा का भरोसा जगाया। इसी दौरान पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र सिंह एवं सीआई शिंभुदयाल ने गणगौर मेले के मुख्य पूजास्थल राहु कुआं पर पहुंच कर गगणगौर मेले की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। पुलिस अधिकारियों और जवानों का यह फ्लैग मार्च पुलिस थाने से प्रारंभ होकर तेली रोड, बस स्टैंड, गांधी चौक, सदर बाजार, स्टेशन रोड सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरते हुए अशोक स्तंभ राव गेट तक पहुंचा। इस दौरान पुलिस बल ने यात्रा मार्गों का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संभावित भीड़भाड़ वाले स्थानों की पहचान कर आवश्यक प्रबंधन सुनिश्चित किया। इस अवसर पर सीओ चारण ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए अपने-अपने त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं उत्साह के साथ मनाएं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए इस फ्लैग मार्च से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है तथा त्योहारों के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने का संदेश भी प्रभावी रूप से दिया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now