लाडनूं के बसपा प्रत्याशी व व्यापारी नियाज़ खान की बढ़ाई पुलिस सुरक्षा, रोहित गोदारा गैंग से मिली धमकी के बाद एक्टिव हुई पुलिस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के बसपा प्रत्याशी व व्यापारी नियाज़ खान की बढ़ाई पुलिस सुरक्षा,

रोहित गोदारा गैंग से मिली धमकी के बाद एक्टिव हुई पुलिस

अबू बकर बल्खी, पत्रकार। लाडनूं (kalamkala.in)। प्रॉपर्टी व्यवसाय से जुड़े एवं बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी रहे लाडनूं के नियाज़ खान को रोहित गोदारा गैंग के कुख्यात गैंगस्टर वीरेंद्र चारण द्वारा दो करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग और जान से मारने की धमकी मिलने के मामले को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए उनकी सुरक्षा को बढ़ाया गया है।डीडवाना एसपी ऋचा तोमर के निर्देश पर लाडनूं थाना पुलिस ने नियाज़ खान की सुरक्षा बढ़ाते हुए उनके निवास पर दो हथियारबंद कमांडो तैनात कर दिए हैं। गत सोमवार से पुलिसकर्मी नवीन महला और आरएसी जवान रामनिवास को उनकी सिक्योरिटी की ड्यूटी पर लगाया गया है। यहां दो जवान सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक उनकी सुरक्षा में रहेंगे, जबकि रात के समय दो अन्य पुलिसकर्मी नाइट शिफ्ट में उनकी सुरक्षा और निगरानी करेंगे। जिले के कुचामन में एक व्यापारी की हत्या के बाद पुलिस इस धमकी प्रकरण को भी काफी गंभीरता से ले रही है। लाडनूं में धमकी मिलने के मामले में पुलिस एक्टिव मॉड में है। यहां त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर गैंग से संपर्क के संदेह में डेढ़ दर्जन से अधिक संदिग्ध बदमाशों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गई है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह पूरा मामला गंभीर आपराधिक नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। इस मामले में मिलने वाले इनपुट के आधार पर पूछताछ की जा रही है। गौरतलब रहे कि नियाज़ खान का लाडनूं एवं विदेश में कारोबार है। अभी हाल ही में 2023 में उन्होंने लाडनूं विधानसभा क्षेत्र में बसपा से विधायक का चुनाव भी लड़ा था।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now