आर्य समाज लाडनूं के खाते से अनधिकार चेष्टा कर एक लाख रुपए विड्रोल करने के मामले में जांच की मांग, अब पुलिस करेगी दूध का दूध और पानी का पानी, क्यों कुछ लोग बन जाते हैं पदलोलुप और क्यों लगातार चिपके रहना चाहते हैं संस्था-संगठनों में ओहदों से?

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आर्य समाज लाडनूं के खाते से अनधिकार चेष्टा कर एक लाख रुपए विड्रोल करने के मामले में जांच की मांग, अब पुलिस करेगी दूध का दूध और पानी का पानी,

क्यों कुछ लोग बन जाते हैं पदलोलुप और क्यों लगातार चिपके रहना चाहते हैं संस्था-संगठनों में ओहदों से?

लाडनूं (kalamkala.in)। निर्वाचन हर संस्था-संगठन का आधार होता है। इससे नए पदाधिकारियों और उनकी टीम को समाजसेवा का अवसर मिलता है, लेकिन समाज में जो पदलोलुप लोग होते हैं अथवा जिनका व्यक्तिगत स्वार्थ जुड़ा होता है, उनको यह चुनाव की प्रक्रिया रास नहीं आती। ऐसे लोगों की इच्छा रहती है कि वे पद से चिपके रहें और अपनी मनमानियां लगातार करते-चलाते रहें। स्थानीय सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक संस्था आर्यसमाज, जिसका करीब 100 सालों का इतिहास रहा है और लाडनूं शहर ही नहीं आसपास के क्षेत्र में भी उनका सांस्कृतिक स्वाभिमान जागरण, वेद पुनरोद्धार कार्यक्रम, धर्म-प्रचार और लोगों को संस्कारित करने का अभियान सदा से चलता रहा है। पिछले कुछ समय से यहां कुछ लोग अपने आपको सर्वेसर्वा समझने लगे और उनका बर्ताव भी ऐसा ही सामने आने लगा। हाल ही में यहां पुलिस थाना लाडनूं में दर्ज एक शिकायत में कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है।

यह लिखा गया थानाधिकारी को पत्र

आर्य समाज संस्थान लाडनूं की ओर से अध्यक्ष जगदीश यायावर व कोषाध्यक्ष मेघाराम स्वामी के पत्र क्रमांक- आ-स-ला/02/13, दिनांक 09-02-2026 द्वारा कुछ ऐसी ही स्थिति दृष्टिगोचर होती है। लाडनूं थानाधिकारी के नाम से दिए गए इस पत्र में बताया गया है कि श्री नोपाराम दिलोया, निवासी- तंवरा द्वारा आर्य समाज संस्थान, लाडनूं के बैंक खाता में से बद‌नियती एवं षड्‌यंत्र पूर्वक 1.00 लाख रूपये आहरण किए गए हैं। इस पत्र में बताया गया है कि आर्य समाज संस्थान लाडनूं इस क्षेत्र की एक प्रतिष्ठित संस्था है, जो कि धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का संचालन करता है। यह संस्था राजस्थान सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1958 के तहत पंजीयन संख्या 297/2010-11 के रूप में पंजीकृत हैं तथा संस्था के चुनाव के बाद इसे रजिस्ट्रार सोसायटी रजिस्ट्रेशन अनुमोदित करता है। हाल ही में आर्य समाज संस्थान के चुनाव सम्पन्न हुए तथा उसका अपडेशन रजिस्ट्रार सहकारी समितियां डीडवाना-कुचामन द्वारा कर दिया गया। इसकी सूचना नोपाराम दिलोया को होने के उपरान्त भी बैंक पदाधिकारियों को अंधेरे में रखते हुए उन्होंने बदनियती एवं षड्‌यंत्रपूर्वक आर्य समाज संस्थान लाडनूं के बचत खाता से अनधिकृत रूप से रुपये एक लाख का आहरण कर 9 फरवरी को कर लिया गया। पत्र में इस प्रकरण में ऐसा अनाधिकार कार्य करने वाले लोगों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई कराई जाने तथा इनके द्वारा अनाधिकारी ढंग से उठाई गई राशि वापस खाते में जमा करवाई जाने की मांग की गई है। इस बारे में आर्य समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने संस्था के चुनाव और नए पदाधिकारियों की सार्वजनिक कर दी थी तथा सूचना से सबको विधिवत अवगत करवाया जा चुका था। इसके बाद जब आर्य समाज मंदिर में नियमित हवन चल रहा था, इसी दौरान चुपचाप बैंक में एक लाख की राशि विड्रोल करवा ली। इसकी जानकारी वर्तमान पदाधिकारियों को तब मिली, जब वे बैंक अधिकारियों से मिले।

इसे गबन कहें, बेईमानी, बदनियती या धोखाधड़ी कहा जाए?

हालांकि अब बैंक ने खाते से विड्रो करने पर रोक लगा दी है, लेकिन इन लोगों ने किस उद्देश्य से ऐसा कार्य किया, यह सवाल अभी तक खड़ा है। अगर उनकी कोई देनदारी थी, वो वर्तमान पदाधिकारी चुकाते। इस प्रकार से गुपचुप में रुपए निकाले जाने की हरकत अनेक संदेह खड़ा कर रहे हैं। यह करतूत खुले गबन जैसी प्रतीत हो रही है। खैर, पुलिस जांच होने पर दूध का दूध और पानी का पानी हो ही जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now