हवन में है सारे चराचर जगत का हित निहित- डॉ. सैनी,
लाडनूं आर्यसमाज में यज्ञ-सत्संग कार्यक्रम आयोजित



लाडनूं (kalamkala.in)। आर्य समाज संस्थान के प्रधान अध्यक्ष डॉ. यायावर सैनी ने यह प्रक्रिया के विभिन्न लाभ बताते हुए कहा है कि मनुष्य मात्र के लिए वास्तविक उपासना केवल यज्ञ के माध्यम से ही संभव है। यज्ञ से समस्त प्राणीमात्र, पर्यावरण और सम्पूर्ण प्रकृति लाभान्वित होती है। सारे चराचर जगत का हित हवन में निहित होता है। इसलिए प्रत्येक आर्य के लिए आवश्यक है कि वह नियमित यज्ञ अवश्य करें। उन्होंने यज्ञ प्रार्थना में वर्णित यज्ञ के शारीरिक, मानसिक, आत्मिक, सामाजिक आदि फायदों के बारे में व्याख्यायित किया। आर्य समाज मंदिर में चल रहे नियमित दैनिक यज्ञ-सत्संग में वे यजमान के रूप में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर आर्य समाज के संरक्षक यज्ञ पुरोहित ओम मुनि ने सर्वे भवन्तु सुखिन: मंत्र का उल्लेख करते हुए यज्ञ से मिलने वाले लाभ बताए। पुस्तकालयाध्यक्ष अनोप कुमार सांखला ने बताया कि शनिवार को ऋषि बोधोत्सव पर्व पर आयोजित कार्यक्रम और हवन-सत्संग में आने के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर सामूहिक रूप से धार्मिक गीतों कुछ प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष मेघाराम स्वामी, सुबोधचंद्र आर्य, भोलाराम सांखला, रामनिवास जांगिड़ आदि उपस्थित रहे।






