पुलिसकर्मियों ने चलाई 880 राउंड गोलियां, जिले के 40 पुलिसकर्मियों ने की फायरिंग, डीडवाना जिला पुलिस ने फायरिंग रेंज का किया उद्घाटन और किया वार्षिक फायरिंग अभ्यास

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुलिसकर्मियों ने चलाई 880 राउंड गोलियां, जिले के 40 पुलिसकर्मियों ने की फायरिंग,

डीडवाना जिला पुलिस ने फायरिंग रेंज का किया उद्घाटन और किया वार्षिक फायरिंग अभ्यास

डीडवाना (kalamkala.in)। जिला पुलिस ने शनिवार को 880 राउंड गोलियां बरसा कर फायरिंग का अभ्यास किया। यह फायरिंग अभ्यास एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित 40 पुलिसकर्मियों ने किया, जिनमें 10 हेड कांस्टेबल और 29 कांस्टेबल शामिल थे। इन्होंने एस.एल.आर., प्वाइंट 38 बोर रिवॉल्वर एवं पम्प एक्शन गन से कुल 880 राउंड फायर कर अभ्यास किया गया। यह फायरिंग अभ्यास जिला कलेक्टर द्वारा हाल ही में आवंटित भूमि फायरिंग रेंज सरहद ग्राम काकोट में किया गया। शनिवार को यह फायरिंग रेंज का शुभारंभ कार्यक्रम के साथ वार्षिक फायरिंग अभ्यास भी था। जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन विमल सिंह नेहरा द्वारा यह वार्षिक फायरिंग अभ्यास करवाया गया।यह अभ्यास नवसृजित जिले की संस्थागत मजबूती, पुलिस बल की प्रशिक्षण क्षमता एवं परिचालन दक्षता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।नवसृजित जिला डीडवाना–कुचामन में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वार्षिक फायरिंग अभ्यास के लिए जिला कलेक्टर डीडवाना द्वारा आवंटित भूमि, सरहद ग्राम काकोट में फायरिंग रेंज का शुभारंभ भी किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now