निपुण मेला व मेगा पीटीएम का आयोजन 23 दिसम्बर को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निपुण मेला व मेगा पीटीएम का आयोजन 23 दिसम्बर को

लाडनूं (kalamkala.in)। राज्य के समस्त सरकारी स्कूलों में आगामी 23 दिसंबर को ‘निपुण मेला व मेगा पीटीएम’ का आयोजन किया जाएगा। सरकार ने इस अवसर पर शाला के समस्त विद्यार्थियों की सत्र की तमाम जानकारियां अभिभावकों को बताने, निपुण मेला आयोजित कर ‘श्री कृष्ण भोग’ सहभागिता से आयोजित करवाने के निर्देश शिक्षा निदेशक ने जारी किए हैं। निम्बी जोधां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमित्रा रलिया एवं पीईईओ निम्बी जोधां ने ‘निपुण मेला’ आयोजित करवाने के लिए शाला के वरिष्ठ शिक्षक जगदीश प्रसाद घिंटाला, मनीषा, तेजकंवर तथा सुमन सैनी को प्रभारी बनाया है और मेगा पीटीएम के लिए शाला के उप प्राचार्य शिव नारायण कासनियां, महेंद्र सिंह, दीन दयाल जांगिड़ व राजीव जेवरिया सहित अन्य शिक्षकों को जिम्मेदारी दी है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार सरकारी स्कूलों में नवाचारों, शैक्षिक उन्नयन व नामांकन वृद्धि सहित बालकों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर विधार्थियों को आदर्श शिक्षण, संस्कारित व गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रयासरत है।सरकार के इन नवाचारों का सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी हरिसिंह जोधा, समाजसेवी हरि राम खीचड, श्रवण कुमार उर्फ बबलू सारड़ा एवं पंडित पूर्णाराम सहित तमाम लोगों ने अच्छी पहल बताया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के वार्ड सं. 24 में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा आर्य को केलों से तोला गया, महिला-पुरुषों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादा, महिलाओं ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, मुस्लिम युवाओं ने जुलूस के साथ सुमित्रा आर्य को विजयी बनाने की की अपील

शहर चुनें

Follow Us Now