कस्टोडियन भूमि के लिए जिला स्तरीय समिति बनाकर सर्वे एवं सत्यापन तेज करने की तैयारी- मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, डीडवाना विधायक यूनुस ख़ान ने मुख्य सचिव व शासन सचिव को सामूहिक प्रतिनिधिमंडल के साथ सौंपा ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कस्टोडियन भूमि के लिए जिला स्तरीय समिति बनाकर सर्वे एवं सत्यापन तेज करने की तैयारी- मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास,

डीडवाना विधायक यूनुस ख़ान ने मुख्य सचिव व शासन सचिव को सामूहिक प्रतिनिधिमंडल के साथ सौंपा ज्ञापन

शकील अहमद उस्मानी, जर्नलिस्ट। डीडवाना (kalamkala.in)। विधायक यूनुस ख़ान ने कस्टोडियन भूमि विवाद के स्थायी समाधान के लिए बुधवार को जयपुर में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के शासन सचिव डॉ. जोगाराम को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने डीडवाना उपखण्ड में कस्टोडियन भूमि पर दशकों से बसे वास्तविक कब्जाधारियों को विधिसम्मत नियमन, आवंटन और नामांतरण देकर खातेदारी अधिकार प्रदान करने की मांग रखी। मुख्य सचिव के साथ हुई बैठक में मुख्य सचिव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया। वहीं, शासन सचिव ने प्रभावित क्षेत्रों में जिला स्तरीय समिति बनाकर सर्वे एवं सत्यापन तेज करने की तैयारी जताई। विधायक यूनुस ख़ान ने उन्हें बताया कि विभाजन के बाद कस्टोडियन घोषित संपत्तियों पर वर्षों से खेती-मकान करने वाले हजारों परिवार अब भी कानूनी अनिश्चितता में हैं, इसलिए विशेष अभियान चलाकर वास्तविक पात्रों को वैध पट्टे दिए जाएं और राजस्व अभिलेखों की विसंगतियां दूर की जाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार संवेदनशीलता के साथ जल्द ठोस निर्णय लेगी। ज्ञापन सौंपते समय उनके साथ विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं प्रमुख ग्रामीण प्रतिनिधि मंडल के साथ उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से नारायण बिजारणियां पंचायत समिति सदस्य मौलासर, श्रवण राम बिजारणिया सरपंच अलखपुरा, कल्याण प्रसाद गौड़ पूर्व पंचायत समिति सदस्य, मुंशी नेता रामसा बास, रामनिवास मेघवाल, गोमाराम मेघवाल सरपंच दादू बासनी, राजूराम मेघवाल चांद बासनी, मोहम्मद पंवार रामसा बास, फारुख खां सरपंच प्रतिनिधि छापरी खुर्द, अब्दुल सलाम सरपंच प्रतिनिधि बालिया, मुस्ताक खां सरपंच प्रतिनिधि धनकोली, युसुफ अली पूर्व सरपंच बालिया, हारून खातिया बासनी, हाकम अली रामसा बास, सिकन्दर अली लाडा बास, सुण्डाराम माली डीडवाना, भंवरलाल टाक डीडवाना, मजीद जिन्दराण शेखा बासनी, मोहम्मद हुसैन सल्फी बालिया, डॉ. अब्दुल मुतलिफ कोटवाल आदि थे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now