लाडनूं शहर के विभिन्न मार्गों से जोशीले नारों और लहराते झंडों के साथ निकाली जन आक्रोश रथयात्रा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं शहर के विभिन्न मार्गों से जोशीले नारों और लहराते झंडों के साथ निकाली जन आक्रोश रथयात्रा

लाडनूं। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में निकाली जा रही जन आक्रोश रथयात्रा के तहत मंगलवार को लाडनूं शहर में विशाल रैली का आयोजन किया गया। ज़िलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओड़िंट के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में भाजपा के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, ओबीसी प्रकोष्ठ आदि के साथ बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने मोटर साईकिलों पर सवार होकर रैली में रथ के पीछे पीछे शहर भर का भ्रमण किया। मंगलवार को सुबह करंट बालाजी चौराहे से यह रैली शुरू हुई और गौरव पथ, सरकारी हॉस्पिटल, बड़ा बास, जोधा बास, कालीजी का चौक, शिव मंदिर, बस स्टेंड होते हुए करंट बालाजी मंदिर तक आकर वहां सम्पन्न की गई।

कार्यकर्ता है भाजपा का सर्वोच्च अंग

जन आक्रोश यात्रा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओड़ींट ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का सर्वोच्च अंग होता है। सभी कार्यकर्ता बराबर हैं, हालांकि दायित्व के हिसाब से पदाधिकारियों का वर्गीकरण किया जाता है, लेकिन पार्टी में सभी का स्थान सर्वोपरि और सबके लिए पार्टी भी सर्वोपरि होती है। उन्होंने कहा कि जन आक्रोश यात्रा राजस्थान की जनता की आवाज है। कांग्रेस ने आज तक सिर्फ घोषणाएं की हैं, उनको पूरा करने का काम कभी नहीं किया। यात्रा संयोजक नाथूराम कालेरा ने अब तक गांव-गांव में चली यात्रा में लोगों द्वारा मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और आगामी 18 दिसंबर को शहरी क्षेत्र में इस यात्रा के समापन कार्यक्रम के लिए सभी को आमंत्रण दिया।

ये सब रहे सम्मिलित

रैली का संयोजन विधान सभा क्षेत्र संयोजक नाथूराम कालेरा ने किया। रैली में महिला मोर्चा की ज़िला महामंत्री सुनीता वर्मा, पार्षद विजयलक्ष्मी पारीक, महिला मोर्चा की शहर मंडल अध्यक्ष रेणु कोचर, युवा मोर्चा के शहर मंडल अध्यक्ष चेतन भोजक, अजा मोर्चा के ज़िला महामंत्री श्याम सुंदर पंवार, सुरेश खिंची, गंगाराम रेगर, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष प्रेमसुख जांगिड़, किसान मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल, ज़िला मीडिया प्रभारी बनवारी लाल शर्मा, जगदीश पारीक, जिला प्रवक्ता राजेंद्र सिंह धोलिया, निम्बी जोधां मंडल के अध्यक्ष नवरतन मल खीचड़, मीठड़ी मंडल के अध्यक्ष बृजराज सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, राजकुमार चिंडालिया, सुरेश पारीक, महावीर गुर्जर, तसलीम आरिफ़ मुन्ना जयनारायण पूनिया, लूणकरण शर्मा, विष्णु भोजक, ताराचंद सांगेला, जिला परिषद सदस्य मरूधर कंवर, महामंत्री राजेश शर्मा, राजकुमार चिंडालिया, पार्षद बाबूलाल प्रजापत, बच्छराज नागपुरिया, रमेश सिंधी, मदनगोपाल शर्मा, सुरेश पारीक, कंचन नागपुरिया, गुलाबचन्द चौहान, मनीष राजपुरोहित, पृथ्वीसिंह जेतमाल, भवरसिंह राजावत, ओमसिंह जेतमाल, तेजसिंह, पार्षद ओमसिंह मोहिल, हरजी सैनी, रूबल बड़जात्या, सुरेंद्र सिंह, अरविंद सैनी, शौकत खां, चांद चिंडालिया, मुरलीमनोहर जांगिड़, गोपाल जांगिड़, महावीर गुर्जर, मुकुल आकाश, अविनाश लोहिया, प्रसन्न टाक, विशाल वर्मा, मुकेश जांगिड़ आदि अपने कार्यकर्ताओं सहित उपस्थित रहे। सम्पूर्ण यात्रा के दौरान जोशीलेनारे और भाषणबाजी भी चलती रही। अंत में भाजपा लाडनूं शहर मंडल के अध्यक्ष मुरलीधर सोनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के हाईवे पर भोले दा ढाबा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, विशाल भंडारा में दिन भर गूंजती है धार्मिक स्वर-लहरियां, पिछले साल की ही तरह बाबा की बीज से दशमी तक रूणीचा यात्रियों की मची है धूम, प्रतिदिन सैंकड़ों लोग उठा रहे हैं भंडारा का लाभ

शहर चुनें

Follow Us Now