राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में होगा मतदान, आचार संहिता लागू, 14 सितंबर को मतगणना होकर आएगा रिजल्ट, 21 को अध्यक्ष और 22 को होगा उपाध्यक्ष का चुनाव

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में होगा मतदान, आचार संहिता लागू,

14 सितंबर को मतगणना होकर आएगा रिजल्ट, 21 को अध्यक्ष और 22 को होगा उपाध्यक्ष का चुनाव

जयपुर (kalamkala.in)। निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के नगर निकायों के चुनावों की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के अनुसार 9 सितंबर और 11 सितंबर को दो चरणों में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होंगे और 14 सितंबर को मतगणना होगी। इस घोषणा के साथ ही तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।

309 नगर निकाय और 10 नगर निगमों में चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि 309 नगर निकाय और 10 नगर निगमों में चुनाव होंगे. उन्होंने बताया कि चुनाव दो चरणों में संपन्न करवाए जाएंगे।

9 व 11 सितम्बर को होगा मतदान और 14 को गणना होकर आएंगे परिणाम

निर्वाचन आयोग के मुताबिक 9 सितंबर और 11 सितंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे और 14 सितंबर को मतगणना होगी। राजेश्वर सिंह के मुताबिक 1.44 करोड़ मतदाता वोट डाल सकेंगे। 10 हजार 245 वार्डों में ये चुनाव होंगे. सबसे ज्यादा मतदाता जयपुर नगर निगम में हैं, जहां 24 लाख से ज्यादा वोटर हैं।

21 सितम्बर को निकाय अध्यक्षों और 22 को होंगे उपाध्यक्षों के चुनाव

वहीं नगर निकायों के अध्यक्ष के चुनाव 21 सितंबर और उपाध्यक्ष के चुनाव 22 सितंबर को होंगे और उसी दिन वोटों की गिनती होगी। अधिसूचना जारी होते ही तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता भी लग गई है। 1.15 लाख कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी और 98 हजार 790 पुलिसकर्मी तैनात होंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के वार्ड सं. 24 में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा आर्य को केलों से तोला गया, महिला-पुरुषों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादा, महिलाओं ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, मुस्लिम युवाओं ने जुलूस के साथ सुमित्रा आर्य को विजयी बनाने की की अपील

शहर चुनें

Follow Us Now