राजस्थान की नई करवट- लाडनूं के नगर पालिका सभागार में होगा राजस्थान में रिफायनरी लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, सभी जन प्रतिनिधि और प्रबुद्धजन आमंत्रित, राजस्थान में 80 हजार करोड़ की लागत की रिफाइनरी में शुरू होगा समस्त पैट्रो उत्पादों का उत्पादन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राजस्थान की नई करवट-

लाडनूं के नगर पालिका सभागार में होगा राजस्थान में रिफायनरी लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, सभी जन प्रतिनिधि और प्रबुद्धजन आमंत्रित,

राजस्थान में 80 हजार करोड़ की लागत की रिफाइनरी में शुरू होगा समस्त पैट्रो उत्पादों का उत्पादन

लाडनूं (kalamkala.in)। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी हरेंद्र चौधरी ने नगर पालिका के सभी निवर्तमान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षद गण को 21 अप्रेल मंगलवार को प्रातः 10 बजे पालिका सभागार में आमंत्रित किया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पचपदरा (बालोतरा) स्थित किए जाने वाले राजस्थान रिफाईनरी के लोकार्पण कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें सभी उपस्थित रह कर इसके प्रत्यक्षदर्शी बन पाएंगे। ईओ हरेंन्द्र चौधरी ने लाडनूं के सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों की उपस्थिति को इस अवसर पर अपेक्षित माना है।

80 हजार करोड़ की लागत- पेट्रोल, डीजल और विभिन्न पेट्रोकेमिकल उत्पादों का होगा उत्पादन

बाड़मेर के पचपदरा (बालोतरा) में स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी (HRRL) का उद्घाटन 21 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। यह 80,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली एक प्रमुख परियोजना है, जो पश्चिमी राजस्थान में औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर लाएगी।
रिफाइनरी 9 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता वाली ग्रीनफील्ड परियोजना है और इसे HPCL Rajasthan Refinery Limited द्वारा बनाया जा रहा है। इसमें HPCL की 74% और राजस्थान सरकार की 26% हिस्सेदारी है।
राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड एक प्रमुख इंटीग्रेटेड रिफाइनरी -सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स है, जो मुख्य रूप से BS-VI मानकों के अनुकूल पेट्रोल, डीजल और विभिन्न पेट्रोकेमिकल उत्पादों का उत्पादन करती है। 9 MMTPA क्षमता वाली इस रिफाइनरी में पॉलीप्रोपीलीन, एलएलडीपीई, एचडीपीई, बेंजीन, टोल्यूनि और ब्यूटाडीन जैसे उत्पाद बनाए जाते हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मेले में विभिन्न खरीदारी, मनोरंजन और खाने-पीने की सुविधा का लोगों को निश्चित ही लाभ मिलेगा- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, लाडनूं में समारोह पूर्वक किया गया मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर का शुभारम्भ

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now