दो हजार ब्राह्मणों ने किया 24 करोड़ गायत्री मंत्र के जाप, श्री प्रखर परोपकार मिशन ट्रस्ट का महायज्ञ आयोजन, अक्षय तृतीया पर पूर्णाहुति, ब्रह्मा की नगरी में विशिष्ट आध्यात्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दो हजार ब्राह्मणों ने किया 24 करोड़ गायत्री मंत्र के जाप, श्री प्रखर परोपकार मिशन ट्रस्ट का महायज्ञ आयोजन, अक्षय तृतीया पर पूर्णाहुति,

ब्रह्मा की नगरी में विशिष्ट आध्यात्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

पत्रकार रामस्वरूप पंवार की विशेष रिपोर्ट – पुष्कर (kalamkala.in)। पवित्र नगरी पुष्कर व ब्रह्माजी के विश्व के एकमात्र मन्दिर के पास 200 कुण्डीय शत् गायत्री पुनश्चरण महायज्ञ स्वामी श्री प्रखर जी महाराज के सान्निध्य में प्रतिदिन 200 पंडितों के मन्त्रोच्चारण के साथ महायज्ञ संपन्न कराया जा रहा है। 13 अप्रेल से शुरू हुआ यह पुष्कर में शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ 19 अप्रेल को सम्पन्न हो रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस के लिए महायज्ञ व्यवस्था समिति के साथ समस्त सुरक्षा एवं पुलिस व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद है।

दो हजार ब्राह्मणों द्वारा 24 करोड़ गायत्री मंत्रों का जाप और 2 करोड़ 40 लाख गायत्री मंत्रोच्चारण होंगे पूर्ण

श्री प्रखर परोपकार मिशन ट्रस्ट की ओर से पुष्कर में चल रहे गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ की पूर्णाहूति अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को होगी। वहीं महायज्ञ की पूर्णता को ध्यान में रखते हुए आगंतुक श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ गई है। देश-प्रदेश से आ रहे ये सभी श्रद्धालु परिक्रमा करने के साथ ही प्रखर महाराज के दर्शन कर उनका आशीष भी ले रहे हैं। साथ ही गायत्री मंत्र का जाप कर रहे और महायज्ञ में बैठे विप्र बटुकों के भी दर्शन कर रहे हैं। आयोजन में महामंडलेश्वर यज्ञ सम्राट स्वामी प्रखर महाराज ने बताया कि शनिवार की शाम तक दो हजार ब्राह्मणों द्वारा 24 करोड़ गायत्री मंत्रों का जाप और 2 करोड़ 40 लाख गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूर्ण हो जाएगा। 19 अप्रैल को सुबह तर्पण मार्जन होगा और दोपहर ठीक एक बजे शत पुरश्चरण गायत्री महायज्ञ आयोजन के मुख्य आचार्य सुनील दीक्षित के सान्निध्य में ब्राह्मणों की ओर से पूर्णाहति की जाएगी।

प्रदक्षिणा-महाआरती, संत दर्शन

श्रद्धालुओं की ओर से अब 24 घंटे परिक्रमा शुरू कर दी गई है। अजमेर-पुष्कर ही नहीं, बल्कि देश-प्रदेश से श्रद्धालु यहां प्रदक्षिणा करने के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह, शाम और रात में भक्तों की संख्या गुजरे एक सप्ताह से ज्यादा हो गई है। आयोजन स्थल पर हर रोज शाम को पांच मंचों से होने वाली महाआरती जारी है। स्वामी प्रखर के दर्शन करने के लिए भी बड़ी संख्या में संत निवास के बाहर प्रतीक्षा कर रहे हैं।

आध्यात्मिक कवि सम्मेलन आयोजित

गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ के दौरान आयोजन स्थल पर हास्य कवि स्व. सुरेन्द्र दुबे की स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सुरेन्द्र दुबे स्मृति संस्थान के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश दुबे ने बताया कि कवि सम्मेलन में डॉ. कैलाश मंडेला शाहपुरा, डॉ. कीर्ति काले नई दिल्ली, डॉ. प्रवीण शुक्ल नई दिल्ली, शिव तूफान, प्रख्यात मिश्रा लखनऊ और दिनेश बंटी भीलवाड़ा ने कविताएं सुनाई। केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम, सुरेन्द्र दुबे स्मृति संस्था के सचिव अविनाश दुबे, नरेंद्र शर्मा कानपुर, नवीन शर्मा, अशोक पारीक मौजूद रहे।

रमेश भाई ओझा भी पहुंचे

गायत्री महायज्ञ में शनिवार को प्रख्यात कथा वाचक रमेश भाई ओझा मौजूद रहे। ओझा ने महायज्ञ की परिक्रमा के साथ ही महामंडलेश्वर प्रखर महाराज से आशीर्वाद भी लिया। वे अखिल भारतीय दाधीच सेवा ट्रस्ट भवन में भी पहुंचे। ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश दायमा ने बताया कि यहां दाधीच समाज की ओर से उनका स्वागत किया गया।

शुभदा स्पेशल वर्ल्ड के विशेष बच्चों ने की परिक्रमा

अजमेर के कोटड़ा स्थित शुभदा स्पेशल वर्ल्ड के विशेष बच्चों ने पुष्कर भ्रमण के दौरान गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ के दर्शन किए और महायज्ञ की परिक्रमा कर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया। महायज्ञ स्थल पर स्वामी प्रखर महाराज के सान्निध्य में बच्चों का स्वागत हुआ और उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद दिया। संस्था की ओर से बच्चों ने माला पहनाकर प्रसाद, नारियल भेंट किए। शुभदा स्पेशल! वर्ल्ड की प्रधानाध्यापिका रेखा पारीक मौजूद रहीं।

महायज्ञ स्थल पर परशुराम जन्मोत्सव मनाने के साथ होगा विप्रजनों का सम्मान

शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ परिसर में रविवार को दोपहर 12:15 बजे गायत्री साधना केंद्र पांडाल में परशुराम जन्मोत्सव मनाई जा रही है। मंच पर केवल प्रखर महाराज, उनके निर्देशित संत, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और अध्यक्षता कर रहे गणमान्य व्यक्तियों को ही स्थान तय है। अन्य श्रद्धालुओं के लिए नीचे बैठने की व्यवस्था की गई है। यह कार्यक्रम महायज्ञ की पूर्णाहुति से पूर्व आयोजित हो रहा है। सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरु (राजस्थान) के अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा ने बताया कि 31 चयनित विप्रजनों को विप्र गौरव, विप्र शिरोमणि, विप्र श्री, विप्र रत्न और विप्र पद्म सम्मान दिए जाएंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

दो हजार ब्राह्मणों ने किया 24 करोड़ गायत्री मंत्र के जाप, श्री प्रखर परोपकार मिशन ट्रस्ट का महायज्ञ आयोजन, अक्षय तृतीया पर पूर्णाहुति, ब्रह्मा की नगरी में विशिष्ट आध्यात्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

शहर चुनें

Follow Us Now