राजेश बोहरा बने तेयुप के निर्विरोध अध्यक्ष और पीयूष सुराणा मंत्री मनोनीत, तेरापंथ युवक परिषद लाडनूं के चुनाव सम्पन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राजेश बोहरा बने तेयुप के निर्विरोध अध्यक्ष और पीयूष सुराणा मंत्री मनोनीत,

तेरापंथ युवक परिषद लाडनूं के चुनाव सम्पन्न

लाडनूं (kalamkala.in)। तेरापंथ युवक परिषद के चुनाव यहां आचार्य महाश्रमण योगक्षेम वर्ष प्रवास व्यवस्था समिति के आवास कार्यालय में बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक में तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष सुमित मोदी की अध्यक्षता में करवाए गए। चुनाव अधिकारी रणजीत सिंह बैद और सह चुनाव अधिकारी प्रकाश कोठारी की देखरेख में सम्पन्न इस चुनाव में राजेश कुमार बोहरा को तेरापंथ युवक परिषद् लाडनूं का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनके साथ ही पीयूष सुराणा को मंत्री पद पर मनोनीत किया गया। चुनाव अधिकारी रणजीत सिंह बैद ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश बोहरा का स्वागत करते हुए उन्हें इस सम्बन्ध में तेरापंथ युवक परिषद के आगामी कार्यकाल 2026-27 के लिए विधिवत निर्वाचित होने का अधिकार पत्र सौंपा।

आचार्य इंगित सभी कार्यों को देंगे मूर्त रूप

इस अवसर पर निर्वाचनोपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश बोहरा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था के गरिमामय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होना उनके लिए गौरव की बात है। आचार्यश्री महाश्रमण के इंगित उद्देश्य के अनुरूप सभी कार्यों को मूर्त रूप देने के लिए वे सतत रूप से प्रयत्नशील रहेंगे। इस अवसर पर उपस्थित रहे सभी सदस्यों ने राजेश बोहरा को निर्वाचन के लिए बधाई और इस पद के सफल एवं सार्थक कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रतिवेदन और आय-व्यय का ब्यौरा सर्वसम्मति से पारित

तेरापंथ युवक परिषद की इस साधारण सभा की बैठक का आरम्भ विजय गीत के साथ किया गया। चुनाव प्रक्रिया से पूर्व मंत्री राजेश बोहरा ने गत बैठक की कार्यवाही का वाचन किया एवं मंत्री-प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। सभा में कोषाध्यक्ष अरिहंत घोड़ावत ने सत्र 2025-26 के आय-व्यय विवरण की प्रस्तुति दी, जिसे भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। समस्त साधारण सभा के कार्यक्रमों का संचालन मंत्री राजेश बोहरा ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

शहर चुनें

Follow Us Now