महिला सशक्तिकरण है समाज के समग्र विकास का आधार- ममता लहुआ एसडीएम, लाडनूं में ब्लॉक स्तरीय ‘नारी चौपाल’ कार्यक्रम का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महिला सशक्तिकरण है समाज के समग्र विकास का आधार- ममता लहुआ एसडीएम,

लाडनूं में ब्लॉक स्तरीय ‘नारी चौपाल’ कार्यक्रम का आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार पंचायत समिति लाडनूं के सभागार हॉल में ब्लॉक स्तरीय ‘नारी चौपाल’ कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उनके अधिकारों, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी श्रीमती ममता लहुआ ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास का आधार है। प्रत्येक महिला तक शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचना आवश्यक है, जिससे वे आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बन सकें। उन्होंने महिलाओं से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक रहने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा स्वयं सहायता समूहों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के नेतृत्व में पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, नगर पालिका, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED), विद्युत विभाग (AVVNL), राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) तथा विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की सहभागिता रही। इस अवसर पर महिलाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, बाल विवाह रोकथाम, एनीमिया एवं कुपोषण से बचाव, स्वास्थ्य एवं पोषण, बालिका शिक्षा, स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों तथा विभिन्न विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, साथिन, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, महिला जनप्रतिनिधि ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित महिलाओं की समस्याओं एवं सुझावों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। ब्लॉक स्तरीय नारी चौपाल का उद्देश्य महिलाओं को शासन की योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने किया शहर के जलभराव के संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण, बस स्टेंड, डम्पिंग यार्ड, स्टेडियम, खानपुर के रेलवे पुलिया सहित विभिन्न स्थलों के निरीक्षण के दौरान दिए अधिकारियों कोआवश्यक दिशा-निर्देश

पूजा-अर्चना और आरती के साथ विशेष मंत्रोच्चार से रिझाया इंद्र देव को, लाडनूं के श्री मुरली मनोहर मंदिर में इंद्र देव की विशेष पूजा का उपखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधियों ने मिलकर किया पूजन-अर्चन

शहर चुनें

Follow Us Now