कृषि से शुरू होकर भारी परिवार उद्योग की ओर हुए अग्रसर रामधन भारी ट्रक्स का विधिवत हुआ शुभारंभ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कृषि से शुरू होकर भारी परिवार उद्योग की ओर हुए अग्रसर

रामधन भारी ट्रक्स का विधिवत हुआ शुभारंभ

लाडनूं (kalamkala.in)। रामधन भारी ट्रक्स का लाडनूं के जसवंतगढ़ में अपना नए अशोक लेलैंड के अधिकृत सर्विस सेंटर आउटलेट का उद्घाटन समारोह पूर्वक किया गया। इस आउटलेट का उद्घाटन विधिवत् पूजा-पाठ करके किया गया। अशोक लीलैंड के जोनल सर्विस मैनेजर रमनजोत सिंह व भगवाना राम धारणियां के साथ अतिथियों ने इस अवसर पर किए गए पूजन-अर्चन में भाग लेकर आउटलेट का शुभारंभ किया‌। कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख अतिथियों में विधायक पूसा राम गोदारा, किसान नेता जगन्नाथ बुरड़क, सुरजाराम भाकर, अर्जुन राम, ज्ञानाराम मेहरिया, बुधाराम ढाका, भंवर लाल घिंटाला, रामदेव भारी, हरिराम खीचड, लेखक जगदीश प्रसाद घिंटाला, राम निवास, नानू राम व हनुमान राम थे। इस अवसर पर अतिथियों ने भारी परिवार द्वारा लम्बे समय से कृषि हितों के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए सराहना की गई और बताया गया कि भारी चौधरी परिवार कृषि कार्य से, सरकारी नौकरी, उद्योग व धंधे की ओर अग्रसर हो रहे हैं, जो कि समय के मुताबिक उपयुक्त एवं सशक्त बनाने वाला कदम है। साथ ही यह जानकारी भी दी कि इनके द्वारा निम्बी जोधां में बरसों से भारी हीरो प्रतिष्ठान का सफ़ल संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने शिरकत की और सर्विस सेंटर की सेवाओं का लाभ लिया। प्रतिष्ठान के नंदराम व श्रवण राम भारी ने नए प्रतिष्ठान की जानकारी विस्तार से दी और सभी आगंतुकों का आभार जताया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मेले में विभिन्न खरीदारी, मनोरंजन और खाने-पीने की सुविधा का लोगों को निश्चित ही लाभ मिलेगा- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, लाडनूं में समारोह पूर्वक किया गया मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर का शुभारम्भ

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now