रुडीप द्वारा महिला लक्षित समूह कार्यक्रम आयोजित, स्वच्छता व सीवरेज के रखरखाव के लिए किया आगाह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रुडीप द्वारा महिला लक्षित समूह कार्यक्रम आयोजित, स्वच्छता व सीवरेज के रखरखाव के लिए किया आगाह

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (रुडीप) के सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को मालियों के बास की महिलाओं के साथ सीवरेज परियोजना एवं स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार तथा अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशन एवं सहायक अभियंता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कैप रूडीप के असलम खान ने महिलाओं को सीवरेज परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गंदे पानी का ठहराव होने से मलेरिया, डेंगू, वायरल बुखार, उल्टी-दस्त जैसी अनेक संक्रामक बीमारियां फैलती हैं, इसलिए सभी नागरिकों का दायित्व है कि वे सीवरेज लाइन में समय पर कनेक्शन करावें तथा कार्य में सकारात्मक सहयोग दें। उन्होंने कहा कि सीवरेज लाइन में किसी भी प्रकार का कचरा, प्लास्टिक, ठोस पदार्थ, सेनेटरी नेपकिन, बच्चों के डायपर आदि न डालें, इससे लाइन में रुकावट आती है तथा सीवरेज जाम हो जाता है। घरों में स्नानघर के नालों पर स्टील की जाली अवश्य लगाएं, जिससे शैम्पू पाउच इत्यादि सीवर में प्रवेश न करें और लाइन सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने आगे बताया कि सीवरेज जल को शहर से दूर स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में प्रोसेस करके उपचारित करके किसानों को सिंचाई हेतु तथा नगरपालिका के पार्कों में उपयोग किया जाएगा, जिससे नगरपालिका को भी आय प्राप्त होगी और शहर के विकास में मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वर्षा जल को सीवरेज लाइन में न छोड़ें। वर्षा जल को घरों में बने टैंकों में संग्रहित करें या बाहर की ड्रेनेज लाइन में प्रवाहित करें। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री शर्मा ने कहा कि स्वच्छता एक अच्छी आदत है और यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आग्रह किया कि घरों से निकलने वाला कचरा नगरपालिका द्वारा भेजे गए वाहन में ही डालें और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे अपने पड़ोस और समुदाय में भी स्वच्छता की मुहिम को आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम में एस.ओ.टी रामकिशोर ममता, संगीता, कमला, रौशनी, अफसाना, किस्मत सहित क्षेत्र की कई महिलाओं ने भागीदारी की।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पानी-बिजली को लगातार सुचारू बनाए रखने, चिकित्सा सुविधा में कोई कोताही नहीं बरतने सहित विभिन्न विभागों को किया निर्देशित उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने ली ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

शहर चुनें

Follow Us Now