लाडनूं में जांगिड़ महिलाओं का रास-गरबा आयोजन 28 सितम्बर को, जांगिड़ अतिथि भवन में होगा कार्यक्रम, महिलाओं की बैठक आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में जांगिड़ महिलाओं का रास-गरबा आयोजन 28 सितम्बर को,

जांगिड़ अतिथि भवन में होगा कार्यक्रम, महिलाओं की बैठक आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय जांगिड महिला विकास समिति द्वारा 28 सितम्बर रविवार को दोपहर 2.30 बजे से मालियों का बास के कमल चौक स्थित जांगिड़ अतिथि भवन में नवरात्रि महोत्सव के अन्तर्गत रास-गरबा का आयोजन किया जाएगा।जांगिड़ महिला विकास समिति की अध्यक्ष अमिता किंजा ने बताया कि रास-गरबा के इस प्रथम आयोजन किया जाकर जांगिड़ नारी शक्ति के लिए खुशी के पल जोड़े जा रहे हैं, ताकि सभी परिवारों में माता की शक्ति के साथ नृत्य, भजनों का आनन्दपूर्ण वातावरण बन सके। पूर्ण मनोयोग से इस रास-गरबा के प्रथम आयोजन को सफल बनाने के लिए महिला कार्यकारिणी द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में नृत्य के साथ माता की भक्ति का आनन्द एवं समाज की एकता के प्रदर्शन को कारगर बनाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित कर तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अमिता किंजा, वन्दना, यशोदा, अनिता, दीपा, पुष्पा लदोया, सीता, ललिता आसलिया, किरण बोदलिया, सोनू, सुलोचना जायलवाल, आदि उपस्थित रहीं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now