लाडनूं क्षेत्र से आरएएस चयनित युवाओं का किया गया स्वागत-सम्मान, नवरत्न रामावत, संजय डूकिया, मोनू कंवर, संजयसिंह, भावना कंवर आदि को साफे पहनाए,
भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह व उनकी टीम ने दी सबको शुभाशंषाएं

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं तहसील से विभिन्न युवाओं को राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा में मिली सफलता और आर.ए.एस. में चयन होने पर सभी सफल चयनित युवाओं का सम्मान भाजपा नेता व ठाकुर करणीसिंह व उनकी टीम ने स्वागत-सम्मान किया और उनके भविष्य के लिए शुभाशंषाएं की। ग्राम सिलनवाद के नवरत्न रामावत द्वारा आरएएस एग्जाम में 216 वां स्थान हासिल करने और अशोक खीचड़ द्वारा एग्जाम में 167 वां स्थान प्राप्त करके लाडनूं का गौरव बढ़ाने पर गढ़ परिसर में ठाकुर करणी सिंह ने उन्हें साफा बंधवाकर उनका सम्मान किया। ग्राम ओड़ींट के संजय डूकिया द्वारा आरएएस एग्जाम में 44वां स्थान प्राप्त करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने पर ठाकुर करणी सिंह की ओर से उन्हें साफा बंधवाकर सम्मानित किया और करणी निवास पर आने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर उनके पिता बजरंग डुकिया और ताऊ नाथूराम डुकिया ने पूरी टीम का स्वागत किया। इस मौके पर ग्राम के सत्य नारायण शर्मा, कैलाश नरुका, सोहन डुकिया, कानाराम डुकिया आदि उपस्थित रहे। इसी प्रकार लाडनूं के मानसिंह परिहार की पुत्रवधु श्रीमती मोनू कंवर द्वारा आरएएस की परीक्षा में ओबीसी महिला वर्ग में पूरे राज्य में 6ठा स्थान प्राप्त करने पर ठा. करणी सिंह की ओर से उन्हें साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट गोविन्द सिंह कसूम्बी, सीए नीतेश माथुर, मोहन सिंह जोधा, मदन गोपाल नवहाल, मोहन सिंह चौहान और रेवन्त सिंह नरुका उपस्थित रहे। इसी तरह ग्राम कसूम्बी में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी श्याम सिंह चौहान के पुत्र संजय सिंह और पूर्व आरएसी हवलदार देवी सिंह की पुत्री भावना कंवर का भी स्वागत-सम्मान ठाकुर करणीसिंह की ओर से किया गया।




