लाडनूं के राती खान डम्पिंग यार्ड के पास ऑटो टीपर को जाने से पहले जांचेंगे और संदिग्ध होने पर रोकेंगे, नगर पालिका के ईओ को वार्ड 29 की पार्षद सुमन देवी ने सौंपा ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के राती खान डम्पिंग यार्ड के पास ऑटो टीपर को जाने से पहले जांचेंगे और संदिग्ध होने पर रोकेंगे,

नगर पालिका के ईओ को वार्ड 29 की पार्षद सुमन देवी ने सौंपा ज्ञापन

लाडनूं (kalamkala.in)। शहर के वार्ड सं. 29 की पार्षद सुमन देवी खींची ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन देकर शहर में वध किए जाने वाले मृत पशुओं के अवशेषों को शहर में कहीं भी खुले में नहीं डाले जानने और उन्हें ऑटो टीपर (कचरा वाहन) में भी नहीं डाला जाकर उनकी कोई अन्य व्यवस्था किए जाने की मांग की है, जिस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं हो। ज्ञापन में नगर पालिका प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि बकरीद के अवसर पर ऐसी संभावनाओं को देखते हुए डम्पिंग यार्ड के ईर्द-गिर्द रहने वाले लोगों ने ऑटो टीपर को चैक करने और संदिग्ध होने पर यार्ड से वापस भेजने की चेतावनी दी है।

यह लिखा है ज्ञापन में

ज्ञापन में बताया गया है कि पशु पक्षियों के मृत के अवशेषों को खुले में व डम्पिंग यार्ड में नहीं फेंका जाना चाहिए। कल त्यौहार के दिन मीट शोप वाले पशु-पक्षियों के अवशेषों को डंपिंग यार्ड व खुले में ना फेंके, इसके लिए उनको पाबंद किया जाए। कल टेम्पो चैक किए जाएंगे, जिसमें अवशेष होगे, उस टेम्पो को डम्पिंग यार्ड में नहीं डालने देंगे। अगर इसके बाद भी अवशेषों को वहां डाला जाता है, तो उसकी सारी जिम्मेदारी नगरपालिका की होगी।

मौहल्ला वासी हैं खफा

गौरतलब है कि बकर-ए-ईद के मौके पर कुर्बानी दी जाती है, जिसमें पशुओं के अवशेषों को खाली कट्टों में भर कर आटो टीपर में डाले जाने और फिर उन्हें राती खान डम्पिंग यार्ड में डाले जाने से उन्हें कुत्ते, चील-कौवे आदि फाड़ कर यत्र-तत्र फैला देने की संभावना है, जिसके चलते आसपास के रहवासियों द्वारा आपत्ति जताई गई है। इनके द्वारा आटो टीपर्स को चैक करने और रोकने कुछ चेतावनी दी गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मोटर साइकिलों पर आए चार लोगों ने घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई, बड़ा बास में हुए इस कातिलाना हमले में युवक के हाथ व कंधे तथा पीठ पर लगी चोटें, हल्ला मचाने पर हमलावर भागे

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now