लाडनूं के पालिकाध्यक्ष रावत खां बने स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के पालिकाध्यक्ष रावत खां बने स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

लाडनूं (kalamkala.in)। नगर पालिका लाडनूं के चैयरमेन रावत खां लाडवाण को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष जीवण खां ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार की है। जीवण खां ने स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के लिए प्रदेश के 41 जिलों के लिए जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां प्रदान की हैं। गौरतलब है कि लाडनूं नगर पालिका के अध्यक्ष रावत खां अपने सरल, सीधे स्वभाव और शालीन व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। समाज के लिए वे बरसों से विभिन्न प्रकार से सेवाएं प्रदान करते रहे हैं। उनकी विकासवादी सोच के कारण ही उन्होंने विषम व विपरीत परिस्थितियों के बावजूद लाडनूं क्षेत्र के विकास के लिए बहुत से कार्य किए हैं। रावत खां कै जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर यहां लोगों ने उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हाई-कैफीन एनर्जी ड्रिंक पर कसा शिकंजा, एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बेची जा रही है हाई कैफीन बेवरेज, छोटी खाटू में खंडेलवाल एजेंसी से कैफिनेटेड बेवरेज पेप्सिको स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक के 15,780 बोतले /कैन सीज किए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now