Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Download App from

Follow us on

प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन का राष्ट्रीय स्तर पर पुनर्गठन, व्यापक फेरबदल के साथ सामने आई नई कार्यकारिणी, पहले लाडनूं में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कर दी थी सभी कार्यकारिणी भंग,  राष्ट्रीय अध्यक्ष बने बसंत कुमार चक्रधारी, सरिता कुमारी राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष एवं मनभरण पंडित राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बने, राजस्थान में प्रदेशाध्यक्ष अशोक प्रजापति, विजय लखेशर प्रदेश मुख्य महासचिव और नौरतन प्रजापति लाडनूं को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया

प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन का राष्ट्रीय स्तर पर पुनर्गठन, व्यापक फेरबदल के साथ सामने आई नई कार्यकारिणी, पहले लाडनूं में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कर दी थी सभी कार्यकारिणी भंग, 

राष्ट्रीय अध्यक्ष बने बसंत कुमार चक्रधारी, सरिता कुमारी राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष एवं मनभरण पंडित राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बने,

राजस्थान में प्रदेशाध्यक्ष अशोक प्रजापति, विजय लखेशर प्रदेश मुख्य महासचिव और नौरतन प्रजापति लाडनूं को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया

कृष्ण प्रजापति। कैथल (kalamkala.in)। राष्ट्रीय सामाजिक संगठन भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन (रजि.) की राष्ट्रीय, प्रदेश एवं महिला प्रकोष्ठ कार्यकारणी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। मुख्य संस्थापक सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि गत दिनों लाडनूं में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सभी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था और नई नियुक्तियों का खाका तैयार करके अब नए सिरे से पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन के नियम व कायदों को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगे और संगठन को आगे बढ़ाने का काम भी करेंगे। सत्यनारायण प्रजापति ने कहा कि वर्ष 2014 से लगातार 10 वर्षों में बीपीएचओ समाज में शिक्षा और एकजुट होने की अलख जगा रहा है। इसी प्रकार निःस्वार्थ भाव से समाज के लोगों की राजनीतिक भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए भी बीपीएचओ लगातार धरातल पर काम कर रहा है और उसका परिणाम देखने को मिल भी रहा है।

उच्चाधिकार समिति का गठन

बीपीएचओ संगठन के मुख्य संस्थापक ने बताया कि संगठन में नई जिम्मेदारी देने के साथ-साथ उच्चाधिकार समिति का गठन भी किया गया है, जिसमें सत्यनारायण प्रजापति लाडनूं (राजस्थान), प्रजापति रमेश टाक भिवानी, दिनेश प्रजापति भोपाल, प्रजापति सतीश सरोहा इंद्री, जयभगवान ठेकेदार भिवानी, कृष्णदेव सिंह प्रजापति बिजनौर, मुकेश प्रजापति सूरत, पंकज कुम्भार सूरत, होशियार प्रजापति गुरुग्राम को शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों का मनोनयन किया

सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि बीपीएचओ संगठन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बसंत कुमार चक्रधारी को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मनभरण पंडित उर्फ प्रकाश कुमार को राष्ट्रीय मुख्य महासचिव व सरिता कुमारी झारखंड को राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़ (यूटी), गुजरात, छत्तीसगढ़ आदि प्रदेशों में भी संगठन के सदस्यों को जिम्मेवारी दी गई है। मुख्य संस्थापक सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि राजस्थान में एडवोकेट अशोक प्रजापति को प्रदेश अध्यक्ष, अर्जुन राजेन्द्र प्रजापति को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय लखेशर को प्रदेश मुख्य महासचिव, सीए नौरतन प्रजापति लाडनूं को प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

मप्र, उप्र, पंजाब, हरियाणा, झारखंड इकाइयों का भी पुनर्गठन

इसी प्रकार मध्य प्रदेश में संजय प्रजापति सागर को प्रदेश अध्यक्ष, एडवोकेट प्रकाश टांक को प्रदेश महासचिव, श्याम लाल प्रजापति को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पंजाब में अशोक मनीला फगवाड़ा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी, डॉ. बलबीर सिंह लहरी को प्रदेश मुख्य महासचिव की जिम्मेवारी, विनोद कुमार डेराबस्सी को प्रदेश उपाध्यक्ष, संजीव कुमार को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। हरियाणा प्रदेश में नरेश प्रजापति गोहाना को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी, विनोद डीग को प्रदेश मुख्य महासचिव की जिम्मेदारी, गोविंद महेंद्रगढ़ को प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार झारखंड में कुलदीप प्रजापति को प्रदेश अध्यक्ष व आशा कुमारी को महिला प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सतीश चंद्र कन्नौज को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी, इंजीनियर रमेश चंद्र को प्रदेश मुख्य महासचिव, प्रीति कुमारी को महिला प्रदेश अध्यक्ष को दायित्व दिया गया है।

दिल्ली व गुजरात में भी जिम्मेदारियों सौंपी

उन्होंने बताया कि दिल्ली में राकेश कुमार सनोरिया को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी व सुनीता प्रजापति को महिला प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में सतीश चक्रधारी को प्रदेश अध्यक्ष, अमित लाल प्रजापति को प्रदेश महासचिव, बच्चा लाल पंडित को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गणेश राम कुम्हार को प्रदेश कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। उन्होंने बताया कि गुजरात में संजय जीवनलाल प्रजापति को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य संस्थापक ने बताया कि चंडीगढ़ (यूटी) में बलजीत सिंह लोहानीवाल को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

सदस्यता अभियान में जुट कर विशाल टोली बनाकर कार्यकर्ता करें भाजपा को मजबूत- प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का कसूम्बी के बागड़ा निवास में किया गया भावभीना स्वागत,

Read More »

सर्वोच्च न्यायालय के अजा सम्बंधी निर्णय और भारत बंद को लेकर अनुसूचित वर्ग के लोग दो भागों में बटे, सरकारी सेवाओं का लाभ लेने वाला वर्ग विरोध में भारत बंद का समर्थक और सरकारी सेवाओं से वंचित रहे लोग फैसले का लागू करने के प्रयास में लगे, डीडवाना में वंचित अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने दिया कलेक्टर को ज्ञापन, की सुप्रीम कोर्ट के उपवर्गीकरण फैसले को शीघ्र लागू करने की मांग

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

We use cookies to give you the best experience. Our Policy