युवा देश, समाज और धर्मसंघ के प्रति समर्पित रहकर समाजोत्थान एवं धर्मोथान के कार्यो में अग्रसर रहें- साध्वी कार्तिक यशा, लाडनूं तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप) की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

युवा देश, समाज और धर्मसंघ के प्रति समर्पित रहकर समाजोत्थान एवं धर्मोथान के कार्यो में अग्रसर रहें- साध्वी कार्तिक यशा,

लाडनूं तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप) की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

लाडनूं (kalamkala.in)। तेरापंथ युवक परिषद लाडनूं के वर्ष 2025-26 के लिए निर्वाचित अध्यक्ष सुमित मोदी एवं उनकी कार्यसमिति का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार 19 जून को पहली पट्टी स्थित ऋषभ द्वार भवन में साध्वीश्री कार्तिक यशा के सानिध्य में आयोजित किया गया। समारोह में तेरापंथ सभा के अध्यक्ष प्रकाश बैद एवं तेयुप के पूर्व अध्यक्ष संजय मोदी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित मोदी के साथ उपाध्यक्ष (प्रथम) मनीष बोथरा, उपाध्यक्ष (द्वितीय) पीयूष सुराना, मंत्री राजेश बोहरा, सहमंत्री (द्वितीय) अजीत बैद, कोषाध्यक्ष अरिहंत घोड़ावत तथा संगठन मंत्री विनोद खटेड़ को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही नवगठित कार्यसमिति सदस्यों को भी शपथ ग्रहण करवाई।

त्रिआयामी कार्यों के साथ देंगे परिषद को उर्ध्व गति

इस अवसर पर सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वीश्री कार्तिक यशा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों को सम्बोधित करते हुए युवाओं को देश, समाज और धर्मसंघ के प्रति सदा समर्पित रहते हुए समाजोत्थान एवं धर्मोथान के कार्यो में अग्रसर रहने की प्रेरणा दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित मोदी ने अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए अभातेयुपम निर्देशित त्रिआयामी कार्यो के साथ परिषद को नए ऊर्ध्वआयाम देने की बात कही। समारोह का प्रारम्भ साध्वीश्री द्वारा नमस्कार महामंत्र से करवाया। इस अवसर पर अच्छी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहीं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now