कांग्रेस पार्टी केवल राजनीति तक सीमित नहीं, समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच उसकी पीड़ा समझ करती है समाधान- सारिका सिंह चौधरी (महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष), ‘सेवा ही संकल्प’ के साथ मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन : महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता के लिए बांटे सेनिटरी पेड

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कांग्रेस पार्टी केवल राजनीति तक सीमित नहीं, समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच उसकी पीड़ा समझ करती है समाधान- सारिका सिंह चौधरी (महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष),

‘सेवा ही संकल्प’ के साथ मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन : महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता के लिए बांटे सेनिटरी पेड

कुचामन सिटी (kalamkala.in)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 54वां जन्मदिन राजस्थान महिला कांग्रेस की ओर से “सेवा ही संकल्प” थीम पर मनाया गया। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार को कुचामन की वाल्मीकि बस्ती में यह आयोजन किया गया, जिसमें जनसेवा और सामाजिक सरोकार को प्रमुखता दी गई। इस मौके पर स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर केक काटा गया और जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।कार्यक्रम को सामाजिक उद्देश्य से जोड़ते हुए महिलाओं को सैनिटरी पैड्स वितरित किए गए, जिससे स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

समाज के विचारों को जाना और पार्टी की नीतियों को किया पेश

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी ने बस्ती में संवाद करते हुए लोगों से समस्याएं जानी और उचित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उसकी पीड़ा समझने और समाधान करने की भी जिम्मेदारी निभाती है। सारिका सिंह ने बताया कि राहुल गांधी के जन्मदिवस पर पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता सेवा के विभिन्न कार्यों में लगे हैं। कुचामन में इस अवसर पर सैनिटरी पैड वितरण का मकसद महिला स्वास्थ्य, स्वच्छता और जागरूकता को बढ़ावा देना है, जो महिला कांग्रेस के सेवा संकल्प का एक भाग है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन से न सिर्फ राहुल गांधी का जन्मदिन विशेष बन गया, बल्कि समाज के बीच जाकर उनके विचारों और पार्टी की नीतियों को भी मजबूती से पेश किया गया।कार्यक्रम के दौरान वाल्मीकि बस्ती के लोगों ने महिला कांग्रेस अध्यक्ष का पौधा भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया और इस विशेष दिन को समाजसेवा से जोड़ने के लिए आभार जताया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now