लाडनूं के सैन मंदिर और सैन बगीची में मनाया गया सैन जयंती महोत्सव

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के सैन मंदिर और सैन बगीची में मनाया गया सैन जयंती महोत्सव

लाडनूं (kalamkala.in)। सकल सैन समाज लाडनूं के तत्वावधान में संत शिरोमणि श्री सैनजी महाराज की 726वीं जयंती को लेकर शहर में दो दिवसीय विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान सैन जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार रात्रि को सैन मंदिर व सैन बगीची में सुंदरकांड का आयोजन हुआ, वहीं अगले दिन मंगलवार को प्रात: सैन मंदिर व सैन बगीची दोनों स्थानों पर यज्ञ (हवन) के साथ विशेष पूजा-आरती हुई। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात् सैनजी महाराज के प्रसाद के रूप में भंडारे का आयोजन स्थानीय सैन मंदिर में किया गया। जंयती कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय सैन समाज के सभी युवा, बुजुर्ग, महिला सदस्यों की सहभागिता रही।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now