डॉ. अम्बेडकर के विचारों को मूल रूप में समझ उन्हें जीवन में उतारने का आह्वान, लाडनूं में भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. अम्बेडकर जयंती पर किया कार्यक्रम आयोजित, सभी कार्यकर्ताओं ने दी पुष्पांजलि

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डॉ. अम्बेडकर के विचारों को मूल रूप में समझ उन्हें जीवन में उतारने का आह्वान,

लाडनूं में भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. अम्बेडकर जयंती पर किया कार्यक्रम आयोजित, सभी कार्यकर्ताओं ने दी पुष्पांजलि

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां गढ़ परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष गौतमदत्त शास्त्री के नेतृत्व में डा. अम्बेडकर के प्रति पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा के मण्डल अध्यक्ष गौतम दत्त शास्त्री की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विधानसभा प्रभारी राकेश शर्मा रहे। उनके अलावा मंडल अध्यक्ष महंत गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश यायावर, नौरतन मल रैगर, छोटाराम परिहार, ईश्वर मेघवाल, रामसिंह रैगर, देवाराम पटेल, श्यामसुंदर शर्मा, नीतेश माथुर आदि ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया और डॉ. अम्बेडकर के जीवन, कार्यों और विचारों को मिल करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही पार्टी को हर स्तर पर मजबूत बनाने और डॉ. अम्बेडकर के विचारों को मूल रूप में समझ कर उन्हें जीवन में उतारने का आह्वान किया गया।

इन सब प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति

भाजपा के मंडल अध्यक्ष महंत गौतमदत्त शास्त्री, जिला मंत्री नीतेश माथुर, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष पार्षद सुमित्रा आर्य, अजा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट ईश्वर मेघवाल, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवाराम पटेल, भाजपा कृषि मंडी प्रकोष्ठ एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के पूर्व जिला मंत्री डॉ. जगदीश यायावर सैनी, ओबीसी प्रकोष्ठ के गुलाबचंद चौहान व पूनमचंद मारोठिया, पार्षद मोहन सिंह चौहान, पूर्व एईएन नौरतन मल तुनगरिया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील कुमार पीपलवा, श्यामसुंदर शर्मा, हुसैन खां लाडवाण, इमरान खोखर, नानूराम नायक, हेमराज भोजक, घनश्याम शर्मा चोटिया, गोपाल भाम्मू, हुकमीचंद, महावीर गुर्जर, दीपेंद्र सिंह बड़गूजर, दशरथ सिंह बीदावत, मुकेश सिंह बीदावत, सुरेश पारीक, पार्षद बच्छराज नागपुरिया, बाबूलाल प्रजापत, बालचंद प्रजापत, ललित नारायण सोनी, सुरेश कुमार सोनी, सुरेश जांगिड़, पवन सिंह बड़गूजर, बलजी बिसायती, रतनलाल, हरजी सैनिक, सुरेश खींची, निर्मल आर्य, दीपक जांगिड़, रोहित परिहार, बलवंत सिंह जैतमाल, नारायण मौर्य, विक्की जैतमाल, रामसिंह रैगर आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पानी-बिजली को लगातार सुचारू बनाए रखने, चिकित्सा सुविधा में कोई कोताही नहीं बरतने सहित विभिन्न विभागों को किया निर्देशित उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने ली ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

शहर चुनें

Follow Us Now