लाडनूं बार संघ के चुनाव में सरफराज नवाज अध्यक्ष निर्वाचित, अन्य सभी पदाधिकारी रहे निर्विरोध

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं बार संघ के चुनाव में सरफराज नवाज अध्यक्ष निर्वाचित, अन्य सभी पदाधिकारी रहे निर्विरोध

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं बार संघ के चुनाव में एडवोकेट सरफराज नवाज को 4 मतों के अंतर से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। अन्य सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित रहे। बार संघ लाडनूं की वर्ष 2026 की कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार कै आयोजित किए गए मतदान में कुल 92 मतों में से 84 मत डाले गए। मतगणना के बाद एडवोकेट सरफराज नवाज को बार संघ अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया। मतगणना में आए परिणामों में एडवोकेट रवींद्र सिंह मेड़तिया को 40 मत प्राप्त मिले तथा उनके प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट सरफराज नवाज़ को 44 मत मिले, इस प्रकार सरफराज नवाज को 4 मतों के अंतर से विजयी घोषित किया गया। इससे पूर्व नामांकन के दौरान अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।उपाध्यक्ष पद पर मन्ना लाल स्वामी, सचिव पद पर भोमराज नायक, संयुक्त सचिव पद पर रामेश्वर लाल पटेल, कोषाध्यक्ष पद पर मनीष शर्मा तथा पुस्तकालय सचिव पद पर श्रीमती सुमन कंवर निर्विरोध निर्वाचित रहे। चुनाव समिति के अध्यक्ष एडवोकेट मुरली मनोहर जांगीड, सदस्य धीरज सिंह व खेताराम खीचड़ एडवोकेट ने यह जानकारी दी।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मेले में विभिन्न खरीदारी, मनोरंजन और खाने-पीने की सुविधा का लोगों को निश्चित ही लाभ मिलेगा- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, लाडनूं में समारोह पूर्वक किया गया मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर का शुभारम्भ

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now